20 हजार का इनामी पशु लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल

खतौली पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस और लूट की रकम बदमाश से हुई बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना खतौली पुलिस ने पशु लूट के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश शाहिद को मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जून माह में रसूलपुर कैलोरा गांव में पिता-पुत्र को बंधक बनाकर दो भैंस और उनके दो बच्चों की लूट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा 2600 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 11-12 जून 2026 की रात रसूलपुर कैलोरा निवासी सुखपाल ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात बदमाशों ने उनके घेर में घुसकर उन्हें और उनके पुत्र को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया तथा दो भैंस और उनके दो बच्चों को लूटकर फरार हो गए। मामले में खतौली थाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने पहले 19 जून को मुठभेड़ के बाद आरोपी उस्मान तथा 20 जून को उसके साथी फैजान को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीसरा आरोपी शाहिद लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्वत मामले में मुकदमा दर्ज

सीओ खतौली रूपाली राव ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि मंगलवार को थाना खतौली पुलिस फुलत मार्ग पर आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर नहर पटरी की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी शाहिद घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  पानीपत-खटीमा हाईवे पर खड़ी ट्रॉली में घुसी डीसीएम, चालक की मौत

सीओ के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में शाहिद ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता है। उसने स्वीकार किया कि रसूलपुर कैलोरा में हुई पशु लूट की घटना में वह शामिल था। लूटे गए पशुओं को पशु पैठ में बेचकर रकम आपस में बांट ली गई थी। उसके पास से बरामद 2600 रुपये उसी रकम का बचा हुआ हिस्सा है, जबकि शेष पैसे खर्च किए जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार शाहिद मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वर्तमान में उसके खिलाफ खतौली थाने में दर्ज पशु लूट के मुकदमे में भी वह वांछित था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बरामदगी एवं मुठभेड़ के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को थाना खतौली पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम की सख्ती के बाद टली सर्दी की नुमाइश

Also Read This

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  विद्यालय में चिकित्सक टीम ने छात्रों को किया जागरूकपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस टीम

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संगमः गौरव स्वरूपवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं

Read More »

फुलत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

तीन साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां का शव फंदे पर मिला; मायके पक्ष ने पति समेत ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  विद्यालय में चिकित्सक टीम ने छात्रों को किया जागरूकपुलिस के अनुसार,

Read More »