मंसूरपुर में कमरे की दीवार और छत गिरी, महिला की मौत, पति अस्पताल पहुंचा

मिल मंसूरपुर में सुबह करीब 4 बजे कमरे की दीवार और छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। हादसे के समय दोनों कमरे में सो रहे थे।

मृतका की पहचान 60 वर्षीय सरोज के रूप में हुई है। उनके पति 65 वर्षीय कृष्णपाल घायल हुए हैं। बताया गया कि कृष्णपाल मजदूरी करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  होटल वेलविस्टा एण्ड रिसोर्ट पर छापा, पकड़ी बड़ी जीएसटी चोरी

जानकारी के अनुसार, गाटर और पत्थर की सिल्ली से बनी छत अचानक दंपती के ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से सरोज की मौत हो गई, जबकि कृष्णपाल घायल हो गए।

हादसे के समय उनका 20 वर्षीय बेटा आकाश बाहर वाले कमरे में सो रहा था, जिससे वह सुरक्षित बच गया। छत गिरने की आवाज के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रजवाहे में बोरे से मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस-फोरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग

सूचना मिलने पर सुबह पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान और हादसे की स्थिति की जानकारी ली। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Share This Article