जानलेवा प्रेम-प्रसंगः प्रेमिका की सगाई के बाद युवक ने दी जान

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई

बहन की ननद से था प्यार, करना चाहता था विवाह, पारिवारिक सहमति न बनने पर घर पर लगाई फांसी

मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत सामने आया है। अपनी प्रेमिका की सगाई की खबर से आहत एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की कोई आधिकारिक जानकारी उन्हें नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ें:  रामलीला-मेघनाद ने चलाया शक्ति बाण, संजीवनी से लौटे लक्ष्मण के प्राण

जानकारी के अनुसार, मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का काफी समय से अपनी बहन की ननद के साथ प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे, लेकिन दोनों परिवारों के बीच सहमति नहीं बन सकी। परिजनों के विरोध के चलते यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। बताया गया कि युवती के परिवार ने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया था। शुक्रवार को उसकी सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेमिका की सगाई की सूचना मिलते ही युवक गहरे सदमे और मानसिक तनाव में चला गया। इसके बाद उसने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

इसे भी पढ़ें:  PUNJAB FLOOD-सांसद चंदन चौहान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 2.30 लाख

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी। क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत या सूचना मिलती है तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी
Share This Article