शिवरात्रि पर श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीआईजी अभिषेक सिंह।

डीआईजी अभिषेक सिंह ने भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंच लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

सहारनपुर। शिवरात्रि पर डीआईजी अभिषेक सिंह ने मंगलवार को प्रसिद्ध श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर त्रिलोकीनाथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब के बीच डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन तथा कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि आस्था के इस महापर्व पर सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सेवा भी पुलिस की जिम्मेदारी है। वही थाना मंडी प्रभारी सतपाल सिंह भाटी सुबह से ही श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में डटे रहकर सुरक्षा, व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हैं। इस अवसर पर एसपी सिटी व्योम बिंदल, थाना प्रभारी सतपाल सिंह भाटी, इंस्पेक्टर सनुज यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें:  दहशत खत्मः गोलियों से छलनी गैंगस्टर विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में मौत
Share This Article