सपा ने पीड़ितों और शोषितों को चवन्नी से रुपया बनायाः श्यामलाल पाल

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को बताया सनातन विरोधी, कहा-जनता सपा को वापस लाने को तैयार

मुजफ्फरनगर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ने नफरती भाजपा सरकार को हटाने का मन बना लिया है और डॉ. भीमराव आंबेडकर व राम मनोहर लोहिया की विचारधारा वाली सपा को स्थापित करने के लिए तैयार हैं।

बुधवार को सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चवन्नी का रुपया बनाने वाले बयान पर कहा कि गलत तरीके से भ्रांतियां फैलाई गईं। पीड़ित और शोषितों को सपा ने चवन्नी से रुपया बनाने का काम किया है। किसान नेता मुलायम सिंह यादव ने राजनीतिक नर्सरी तैयार की, जिसमें सभी वर्गों को अहमियत दी गई। जिसके चलते दबे, कुचले लोगों को चमकाने का कार्य किया गया। यह लोगों को समझना चाहिए कि जिनकी पहचान नहीं थी उन्हें सपा ने सोने जैसा चमका दिया। साथ ही कहा कि भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का प्रत्येक समाजवादी सम्मान करता है।

इसे भी पढ़ें:  छेड़छाड़ करने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

मुलायम सिंह यादव ने राजनीतिक जीवन में बड़ा संघर्ष किया, जिसके चलते चौधरी चरण सिंह ने उन्हें आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन विरोधी भी है। भगवान राम के घर में डकैती डाली गई। जनता इसका हिसाब विधानसभा चुनाव में लेगी। पीडीए का अलग-अलग दृष्टिकोण में अर्थ बताते हुए कहा कि इसका मतलब केवल पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक ही नहीं है, बल्कि पीड़ित, दुखी, अपमानित भी है। साथ ही प्रेम, दया और अपनापन भी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पुलिस संग मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाश घायल

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र को बचाने वाले लोग और पार्टी सपा के साथ है। यदि बसपा और रालोद लोकतंत्र बचाने के लिए साथ आना चाहती है तो आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर केवल अपना स्वार्थ देखते हैं। उन्होंने समाज का कभी भला नहीं किया। इस दौरान सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, मुकेश चौधरी, ईलम सिंह गुर्जर, शमशाद मलिक, मौलाना नजर मौहम्मद, सलीम मलिक सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पुरकाजी में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो गये थे।

इसे भी पढ़ें:  CO आस्था जायसवाल पर पति का आरोप— जेल भेजने की धमकी दी, नहीं देती मिलने की इजाजत
Share This Article