सहारनपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में एक पंडित के साथ मारपीट और बाल काटने के मामले को लेकर ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि मंडल का कहना था कि कमालपुर गांव में कुछ लोगों ने पंडित सुशील शर्मा को रोककर उनके साथ मारपीट करते हुए मशीन से उनके सिर के बाल काट दिए गए। घटना के दौरान वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। उनका कहना था कि पहले भी ऐसी घटनाएँ हो चुकी है, अब इन घटनाओं को ब्राह्मण समाज कभी बर्दास्त नहीं करेगा। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से इस मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की । प्रतिनिधि मंडल मे डॉ हर्षवर्धन शर्मा, अभि पंडित, आदित्य शर्मा, विकास शर्मा, रितिक शर्मा, अमित शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
