मुजफ्फरनगर-शहर के बाद अब गांव में नाबालिग किशोरी से गैंगरेप, एसएसपी गंभीर

गैंगरेप पीड़िता को एसएसपी संजय वर्मा ने अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से भिजवाया सिखेड़ा थाना, कार्रवाई के दिए सख्त आदेश

मुजफ्फरनगर। शहर के रामलीला टिल्ला की दलित परिवार की एक किशोरी के सााि गैंगरेप का मामला अभी गरमाहट में है, इसी बीच अब सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और परिवार को धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई और आरोपी पक्ष की ओर से लगातार दबाव एवं धमकियां दी जा रही थीं।

पीड़ित पिता की शिकायत के अनुसार, 16 जुलाई 2026 की सुबह किशोरी घर के पास नलकूप पर पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान दो युवकों ने उसे जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना किसी को बताने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। परिजनों का कहना है कि किशोरी की तलाश करते हुए उसकी मां और चाची मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिवार का आरोप है कि घटना के बाद जब वे शिकायत लेकर सिखेड़ा थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की और पीड़िता के बयान दर्ज कराने में भी टालमटोल की गई।

इसे भी पढ़ें:  50 भक्तों के साथ वैष्णो देवी यात्रा पर गए सभासद राजीव शर्मा

पीड़ित परिवार के मुताबिक, 31 अगस्त को आरोपी पक्ष की कुछ महिलाएं कथित तौर पर डंडे लेकर उनके घर में घुस गईं और मारपीट की। परिवार का आरोप है कि उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया और बच्चों सहित परिवार को धमकाया गया। मामले को लेकर पीड़िता और उसकी मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत रखी और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित परिवार के एसएसपी कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया। पीड़ित परिवार की बात सुनने के बाद एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद एसएसपी ने खुद अपनी पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी से पीड़ित परिवार को सिखेड़ा थाने भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  मिमलाना कांडः दलित किशोरी का अपहरण कर धर्मांतारण कराने वाला मुदस्सिर गिरफ्तार

एसएसपी ने सिखेड़ा थाना प्रभारी से फोन पर बात कर मामले में बिना किसी देरी के निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपने साथ हुई घटना को लेकर न्याय की मांग की। वहीं उसकी मां ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही हैं और परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बीच सड़क पर पत्नी की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Share This Article