मुजफ्फरनगर में पुलिस तबादले- चार थानों में नए थानेदार

13 पुलिसकर्मियों के निलम्बन के साथ ही एसएसपी संजय वर्मा ने देर रात जारी किए तबादला आदेश, बबलू वर्मा खालापार से फुगाना गए

मुजफ्फरनगर। ड्यूटी और रात्रि गश्त में लापरवाही के आरोप में पांच दरोगाओं समेत 13 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के सख्त निर्णय के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने जिले के चार थानों में नए थानेदारों की तैनाती की है। देर रात जारी किए गए तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए मुज़फ्फरनगर में डॉ. यश अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ. अभिषेक सचिव बने

एसएसपी के आदेश के अनुसार फुगाना, ककरौली, खालापार और सिखेड़ा थानों के थानेदारों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस विभाग में लगातार की जा रही कार्रवाई को ड्यूटी में लापरवाही के प्रति सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। एसएसपी के आदेश के तहत फुगाना थानाध्यक्ष दीपक चौधरी को ककरौली थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं खालापार एसएचओ इंस्पेक्टर बबलू कुमार को फुगाना थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सिखेड़ा एसएचओ इंस्पेक्टर विजय सिंह को खालापार थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि ककरौली थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह को सिखेड़ा थाने की कमान सौंपी गई है।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भाजपा नेता की सोते वक्त गोली मारकर हत्या, माथे में मारी गई गोली — घर में थे 10 लोग, किसी को भनक तक नहीं लगी

ड्यूटी और रात्रि गश्त में लापरवाही को लेकर पांच दरोगाओं समेत 13 पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद थानेदारों के इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने तथा रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। चार थानों में नए प्रभारियों की तैनाती से संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और रात्रि गश्त की व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के रूप में इसे देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाश
Share This Article