रेलवे ने त्योहारों के सीजन में यात्रियों को दी राहत

सहारनपुर। त्योहारों के सीजन में जिले के यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सौगात देते हुए वाया सहारनपुर तीन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने की घोषणा की है। इसके अलावा रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर कुल आठ त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने की भी तैयारी पूरी कर ली है।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पहली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 04512 व 04511 का संचालन चंडीगढ़ से पटना के बीच एक अक्टूबर से 27 नवंबर तक 9 ट्रिप के लिए किया जायेगा। चंडीगढ़ से ट्रेन का संचालन प्रत्येक गुरुवार व पटना से शुक्रवार को होगा। मार्ग में इन ट्रेनों का ठहराव अंबाला, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलम नगर, सुलतानपुर, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर व पटना दोनों दिशाओं में होगा।

इसे भी पढ़ें:  शिवरात्रि पर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ किया जलाभिषेक

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 04616 व 04615 का संचालन फिरोजपुर से पटना के बीच 6 अक्टूबर से 25 नवंबर के बीच आठ ट्रिप के लिए किया जायेगा। ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को फिरोजपुर तथा बुधवार को पटना से रवाना होगी।

मार्ग में ट्रेन का ठहराव मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुना नगर, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलम नगर, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर, आरा व दानापुर दोनों दिशाओं में रहेगा। फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी संख्या 04227 व 04228 का संचालन वाराणसी चंडीगढ़ के मध्य एक अक्टूबर से 30 नवंबर तक 18 ट्रिप के लिए किया जायेगा। ट्रेन वाराणसी से प्रत्येक मंगलवार व रविवार तथा चंडीगढ़ से शुक्रवार व सोमवार को चलेगी। प्रतापगढ़ रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की सहारनपुर, अंबाला तथा चंडीगढ़ दोनों दिशाओं में दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने दिया धरना

इसके अलावा रेलवे ने आनंद बिहार जोगबनी, आनंद विहार मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी दिल्ली, वाराणसी दिल्ली तथा अयोध्या आनंद विहार फेस्टीवल स्पेशल ट्रेन संचालित करने की घोषणा भी की है।

Share This Article