सहारनपुर। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जनपद सहारनपुर में 19 से 23 सितंबर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर रहे हैं। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग में अंडर-17 की 63 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद की कोमल ने प्रथम, मिर्जापुर की अनुप्रिया यादव ने द्वितीय तथा सहारनपुर की मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 की 69 किग्रा भारवर्ग में गोरखपुर की ममता प्रजापति ने प्रथम, मिर्जापुर की अनुराधा यादव ने द्वितीय तथा सहारनपुर की हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंडर-19 की 63 किग्रा भारवर्ग में आगरा की शिवानी ने प्रथम, मुरादाबाद की अन्नायना कश्यप ने द्वितीय तथा सहारनपुर की मिस्बाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 की 69 किग्रा भारवर्ग में मुरादाबाद की शीतल ने प्रथम, आगरा की कृष्णा कुमारी ने द्वितीय तथा कानपुर की रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का परिचय दिया।
