शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की सघन जांच, स्टॉक और बिक्री का किया सत्यापन

जानसठ क्षेत्र के शुक्रताल और खादर में भी दबिश, अवैध शराब को लेकर संदिग्ध स्थानों की तलाशी

मुजफ्फरनगर। आबकारी विभाग ने जिले में शराब की दुकानों पर नियमों के अनुपालन और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई शासन स्तर से मिले निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी निरीक्षकों द्वारा की गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिल्ली अग्निकांड के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि अभियान के दौरान जिले की विभिन्न मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। दुकानों पर पीओएस मशीन के माध्यम से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के साथ ही उपलब्ध स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान कर भौतिक सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने यह भी जांच की कि शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही की जा रही है या नहीं। इसके लिए गोपनीय तरीके से टेस्ट परचेज भी कराए गए।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 लाख के नए नाले से बदलेगी जल निकासी की तस्वीर

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जानसठ क्षेत्र के शुक्रताल और खादर इलाकों में भी दबिश की कार्रवाई की गई। अवैध शराब की संभावित बिक्री और निर्माण को लेकर संदिग्ध स्थानों तथा घरों की सघन तलाशी ली गई। आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध शराब की बिक्री और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मदिरा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। दुकानों पर स्टॉक, बिक्री और निर्धारित मूल्य से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी निरीक्षण किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  बेइज्जती करने की रंजिश में हुआ डिप्टी मैनेजर का कत्ल
Share This Article