सहारनपुर–टायर फैक्टरी में खूनी संघर्ष, एक की मौत

धुएं के विरोध में शिकायत लेकर पहुंचे थे ग्रामीण, विवाद के बाद हुई मारपीट, दो लोग घायल, उपचार के दौरान हुई युवक की मौत, पुलिस ने दो हमलावरों को दबोचा, सीसीटीवी फुटेज खंगाली

सहारनपुर। सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के कल्लरहेड़ी गांव स्थित टायर फैक्ट्री में धुएं की समस्या को लेकर विवाद हो गया। शनिवार रात फैक्ट्री में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल अरबीन चौहान निवासी मन्ना माजरा, कैराना (शामली) की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में दोनों पक्षों के दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाबा श्याम का निशान लेकर उमड़ा भक्तों का सैलाब

घायल सादिक निवासी बाढ़ीमाजरा के अनुसार, शनिवार रात सनौली-कलरहेड़ी क्षेत्र के करीब 20 लोग फैक्ट्री में पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान लोहे की रॉड और गड़ासों से हमला किया गया, जिसमें सादिक और उसके मौसा अरबीन चौहान घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोह ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां अरबीन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पक्ष के संजय उर्फ संदीप पुत्र रंगपाल, निवासी कलरहेड़ी को भी चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

ग्रामीण नीरज कुमार के मुताबिक, टायर फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं आसपास के गांवों तक पहुंचता है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत है। ग्रामीणों ने प्रदूषण से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि सलारपुरा, कलरहेड़ी और सनौली के करीब 20 से 25 लोग फैक्ट्री संचालकों से बातचीत करने और फैक्ट्री बंद कराने की मांग को लेकर पहुंचे थे। ग्रामीणों का दावा है कि इस समस्या को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारा

सीओ शैलेन्द्र प्रताप गौतम ने बताया कि फैक्ट्री में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान अरबीन की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article