बड़ी सौगातः 37 करोड़ से बनेगा गांधी कॉलोनी से दिल्ली-देहरादून बाईपास तक नाला

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार रविवार को करेंगे भूमि पूजन, गांधी कॉलोनी और सरवट सहित कई कॉलोनियों को जलभराव से मिलेगी राहत

मुजफ्फरनगर। शहर में जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड होते हुए दिल्ली-देहरादून बाईपास तक करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना का भूमि पूजन रविवार, 18 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार करेंगे। नाले का निर्माण कार्यदायी संस्था जल निगम के माध्यम से कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर हादसाः गर्भवती पत्नी को देखने अस्पताल जा रहे युवक की मौत

मंत्री अनिल कुमार का कहना है कि जल निकासी की इस बड़ी सौगात वाली परियोजना के पूरा होने से गांधी कॉलोनी, अंकित विहार, लाल बाग, सरवट और आसपास की कई बड़ी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। बरसात के दौरान इन क्षेत्रों में होने वाले जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सकेगी। लंबे समय से बेहतर जल निकासी व्यवस्था की जरूरत महसूस कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण है और इसके पूरा होने से आगामी बरसात के दिनों में भी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में मुख्यमंत्री योगी के आगमन से पहले हाई अलर्ट, DIG–DM–SSP ने खुद संभाली कमान

गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड होते हुए दिल्ली-देहरादून बाईपास तक प्रस्तावित नाला शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। नाले के निर्माण से पानी की निकासी सुचारु होने के साथ ही आसपास की आबादी को जलभराव से राहत मिलने की संभावना है। खासकर बारिश के मौसम में जल निकासी की समस्या से जूझने वाले लोगों को इस परियोजना से लाभ मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध पीर के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोलः शहर कोतवाली का घेराव

विधानसभा क्षेत्र पुरकाजी को शहर से जोड़ने वाले पचेंडा रोड पर स्वीकृत इस परियोजना के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के गणमान्य लोगों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। करीब 37 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share This Article