मुजफ्फरनगर-पचैंडा रोड पर बदमाशों से मुठभेड़, एक शातिर घायल

गांधी कॉलोनी में हुई मोबाइल लूट का नई मंडी पुलिस ने किया खुलासा, मोबाइल के साथ दो तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना पुलिस ने महिला से मोबाइल छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए च्ंडीगढ़ निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पचैंडा रोड से नसीरपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच् लिया। आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया वनप्लस नॉर्ड मोबाइल फोन, दो अवैध तमंच्े, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद हुई है।

इसे भी पढ़ें:  श्री आदर्श रामलीला पटेलनगर में भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को गांधी कॉलोनी स्थित बारातघर के बाहर एक महिला से अज्ञात बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल छिनैती की घटना में शामिल संदिग्ध स्कूटी सवार पचैंडा रोड से नसीरपुर जाने वाले रास्ते पर आ सकते हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने पुलिया के पास च्ेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एनएच-58 की ओर से बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों स्कूटी मोड़कर भागने लगे। आरोप है कि पीछा किए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा इरादे से फायरिंग कर दी।

इसे भी पढ़ें:  नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बदमाशों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पीछा करने के दौरान कच्चे रास्ते पर स्कूटी फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों आरोपी स्कूटी छोड़कर पास के गन्ने के खेत में घुस गए और वहां से भी पुलिस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे आरोपी को कांबिंग अभियान के दौरान पकड़ लिया गया।

चंडीगढ़ के रहने वाले हैं पकड़े गए दोनों आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचन विकास पुत्र बिजेंद्र निवासी मलोया कॉलोनी सेक्टर-41 चंडीगढ़ तथा राहुल पुत्र मच्छी निवासी टठू माजरा थाना मलोया सेक्टर-41 चंडीगढ के रूप में की है। विकास मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, महिला से छीना गया वनप्लस नॉर्ड मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की गई है। मुठभेड़ में थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र के अलावा उपनिरीक्षक अनुभव चौधरी, शेखर कंडपाल, हेड कांस्टेबल शीतल देव चैधरी, अनुज कुमार तथा कांस्टेबल हिमांशु, राजीव अत्री, अमन कुमार और अजीत कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया, एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई
Share This Article