निजी अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत करने में जुटी हुई है।

देवबंद थाना क्षेत्र के गांव गंगदासपुर जाट निवासी इंदिरा को देर शाम जानसठ रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। महिला का शुगर लेविल कम हो रहा था। जहां गुरुवार सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई । परिजनों का आरोप है कि जब महिला की हालत बिगड़ रही थी तो अस्पताल में मौजूद स्टाफ मोबाइल चला रहा था। परिवार के लोगों ने अस्पताल के बाहर पहुंच कर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जानकारी मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-चरित्र पर था संदेह, पत्नी को गंडासे से काटा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *