संजीव बालियान ने की यूपी के विभाजन की वकालत

मुजफ्फरनगर। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के हित में राज्य के विभाजन की आवाज उठाते हुए कहा कि छोटे राज्यों ने देश में तेजी से तरक्की की है और यदि यूपी का भी विभाजन होता है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा विकसित राज्य बनने का गौरव हासिल करेगा। उन्होंने यूपी विभाजन की लड़ाई के लिए राज्य के युवाओं से आगे आकर आवाज उठाने का आह्नान करते हुए कहा कि यूपी के पिछड़ेपन में यहां की आबादी सबसे बड़ा कारण है, विभाजन हुआ तो इसमें पूरब और पश्चिम सभी का फायदा होगा।

पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान हमेशा से ही छोटे राज्यों के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार में अपने दोनों कार्यकाल के दौरान भी इस आवाज को पूख्ता तौर पर उठाते हुए यूपी के विभाजन को यहां की जनता के लिए हितकारी बताने से कभी गुरेज नहीं किया है। अब एक बार फिर से उन्होंने यूपी के विभाजन की आवाज को ताकत देने का काम किया है। इन दिनों डॉ. संजीव बालियान हरियाणा राज्य के चुनाव के लिए सक्रिय हैं और हरियाणा के कई क्षेत्रों में वो पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उत्तर प्रदेश के विभाजन की बात पूरी ताकत के साथ रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान कह रहे हैं कि उत्तर प्रदेश हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा राज्य है। यहां की करीब 25 करोड़ की आबादी है और शायद इस राज्य के पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण यही है, कि इसका जनसंख्या बल के आधार पर आकार इतना बड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  जनसमस्या समझने ग्राउंड जीरो पर उतरीं मीनाक्षी स्वरूप

उन्होंने कहा कि बहुत पहले से ही उत्तर प्रदेश के लोगों की यह मांग रही है कि इसका विभाजन होना चाहिए और पूरब, पश्चिम व बुंदेलखंड की कोई लड़ाई नहीं है। यदि पूर्वी उत्तर प्रदेश की बात करें तो वो पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सभी काफी पिछड़ा हुआ है। राज्य का विभाजन हो, यही सभी के लिए बेहतर है। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि अगर इतिहास देखें तो देश में जो भी छोटे राज्य बने हैं, उन्होंने तरक्की तेजी से की है। उत्तराखंड हमसे ही निकलकर बना है, आज उसकी तरक्की हम देख सकते हैं। महाराष्ट्र जीडीपी में पूरे देश में नम्बर वन है, जबकि वो भौगोलिक और जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश से आधा ही है। इसके बावजूद भी इस राज्य ने अपनी प्रगति से सभी को चौंकाया है। उन्होंने युवाओं का आह्नान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विभाजन की बात लेकर उनको आगे आना चाहिए। युवा वर्ग इसके लिए गंभीरता से विचार करें। छोटा प्रदेश होगा तो उसको प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी कंट्रोल करना काफी आसान हो जायेगा। छोटा प्रदेश विकसित राज्य होगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तो हिन्दुस्तान का सबसे विकसित राज्य बन जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  स्कार्पियो ने मारी टक्कर, गर्भवती की करानी पड़ी इमरजेंसी डिलीवरी

Also Read This

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सपा की नई रणनीति

लखनऊ | 24 फरवरी 2026 — उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारी को मजबूत करने के लिए इलेक्शन मैनेजमेंट कंपनी आईपैक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह कदम राज्य की राजनीति में आगामी मुकाबले को लेकर सपा की गंभीरता को दर्शाता है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में आईपैक की एक टीम ने काम शुरू कर दिया है और उन सीटों का विश्लेषण किया जा रहा है, जहां पिछले चुनावों में सपा को कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आईपैक को मुख्य रूप

Read More »

एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

ई दिल्ली: एनसीईआरटी क्लास 8 ज्यूडिशियल करप्शन कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर संज्ञान लिया है और वे स्वयं कार्रवाई कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा. कानून अपना काम करेगा.” यह मामला अदालत में सीनियर वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाया। दोनों वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा कि वे इस बात से विचलित हैं कि स्कूली छात्रों को इस प्रकार की सामग्री पढ़ाई जा रही है। इसे भी पढ़ें:  स्कार्पियो ने मारी टक्कर, गर्भवती की करानी पड़ी इमरजेंसी डिलीवरीकपिल सिब्बल ने

Read More »

होली पर अतिरिक्त बसें: 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन

लखनऊ। होली पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष संचालन की घोषणा की है। यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 3600 से 4500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि दिल्ली एवं गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से यात्रा का दबाव अधिक रहता है। इसलिए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पहले से सुनिश्चित की जाएगी।  निर्देश दिए गए हैं कि शत-प्रतिशत निगम बसों को ऑनरोड रखा जाए। अनुबंधित बसों

Read More »

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में 5 करोड़ टैक्स बकाया, सरकारी दफ्तर बने बड़े बकायेदार

मुजफ्फरनगर नगर पालिका टैक्स बकाया 5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय पर 96 लाख और मंडी समिति पर 3.65 करोड़ रुपये लंबित हैं। ईओ प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए राजस्व निरीक्षकों का वेतन रोक दिया है।

Read More »

लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसा

मेरठ के थाना लोहियानगर क्षेत्र में स्थित हापुड़ रोड की एक मस्जिद में सोमवार रात तरावीह की नमाज के बाद लोहियानगर मस्जिद मारपीट की घटना सामने आई। लड्डू बांटने के मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लोहियानगर मस्जिद मारपीट की जड़ में लड्डू बांटने का विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तरावीह में कुरान शरीफ मुकम्मल होने की खुशी में लड्डू बांटे जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामूली बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक नमाजी को

Read More »

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »