सलमान सईद ने बसपा को कहा अलविदा, कांग्रेस में हुए शामिल

मुजफ्फरनगर। बसपा के सिम्बल पर साल 2022 में चरथावल विधानसभा सीट से चुनाव लड़े सलमान सईद ने आखिरकार बसपा को अलविदा कहकर फिर से कांग्रेस में शामिल होकर राजनीतिक रूप से घर वापसी कर ली है। उन्होंने रायबरेली में कांग्रेस के नेता व संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाक़ात की। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेसी बनने के बाद सलमान सईद ने घर आकर अपने पिता पूर्व सांसद सईदुज्जमा से मुलाकात की, उन्होंने पार्टी में वापसी पर अपने बेटे का दिल खोलकर स्वागत किया। जिले की राजनीति में यह पहला अवसर था, जबकि पिता से अलग होकर पुत्र ने दूसरे दल से चुनाव लड़ा। एक ही घर पर दो पार्टियों के झंडे नजर आने लगे थे।

इसे भी पढ़ें:  UPDATE- सहारनपुर में इमरान मसूद 85597 वोटों से आगे

सलमान सईद ने अपना राजनितिक कैरियर कांग्रेस से ही शुरू किया था। विस चुनाव में कुछ मतभेद हुए तो उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। अधिवक्ता सलमान सईद राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ पुरकाजी स्थित एस.एम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक हैं। सलमान पूर्व सांसद और गृह मंत्री रहे सईदुज्जमा के पुत्र व पूर्व विधायक, सांसद और मंत्री रहे सईद मुर्तजा के पोते हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति से हुई, जहाँ उन्होंने बी.कॉम, एमएसडब्ल्यू और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। सलमान सईद ने कांग्रेस पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जैसे कि एनएसयूआई के वाइस प्रेसिडेंट, प्रदेश युवा कांग्रेस में उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव और महासचिव वे मेरठ, बिजनौर, और मुरादाबाद मंडल के प्रभारी भी रहे और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में काम किया। राहुल गांधी की टीम के रूप में चित्रकूट, रायपुर, छत्तीसगढ़ आदि ट्रेनिंग कैंपों का हिस्सा रहे।

उन्होंने 2002 में पहली बार मीरापुर से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और 2016 में मुजफ्फरनगर विधानसभा के उपचुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर ही भाग्य आजमाया था। 2022 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर चरथावल विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। अब मीरापुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर उन्होंने फिर से कांग्रेस ज्वाइन की है। सलमान सईद अपने दादा और वालिद की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। इस परिवार को हमेशा एक ईमानदार और अच्छे राजनीतिक परिवार के रूप में देखा गया है, जिसकी समाज में गहरी पकड़ है। यही कारण है कि समाज के सभी वर्गों से उन्हें समर्थन मिलता है। इस परिवार की गांधी परिवार से भी नजदीकी संबंध रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  लूट की सूचना से हड़कम्प, झूठ पकड़े जाने पर युवक को भेजा जेल

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  खतौली गंगनहर पर खड़े ट्रक में मिले मृत गौवंश, हंगामागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »