चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नवीन मंडी स्थल पर व्यापारियों को किया तिरंगा वितरण

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पटेलनगर से नवीन मंडी स्थल कूकड़ा तक तिरंगा जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर राष्ट्रध्वज तिरंगा का वितरण किया और सभी लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि अपने शहर को सुन्दर और स्वच्छ बनाने में पालिका के साथ मिलकर सभी व्यापारी और नागरिक अपना पूरा योगदान प्रदान करें।

हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत बुधवार को पटेलनगर स्थित अपने आवास से नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने पालिका सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पालिका के अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा जागरुकता रैली का शुभारंभ किया। यहां से शुरू हुई यह यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ नवीन मंडी स्थल पर पहुंची।

यहां दी गुड़ खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय मित्तल ने चेयरपर्सन सहित सभी का स्वागत किया। उनके प्रतिष्ठान पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया तथा इसके बाद तिरंगा ध्वज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्नान पर शहर में हर घर में तिरंगा पालिका स्तर से पहंुचाया गया है। हम व्यापारियों और आम लोगों के बीच पहुंचकर उनको हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरुक कर रहे हैं। यह अभियान देश के सभी लोगों को अपने राष्ट्र से जोड़ रहा है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस को एक पर्व की भंाति धूमधाम से मनाने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने हर घर तिरंगा फहराने की अलख जगाई है। हम लगातार इसके प्रति लोगों में जाकर जनजागरण कर रहे हैं। आज नवीन मंडी के व्यापारियों के बीच जाकर उनके प्रतिष्ठानों पर तिरंगा विरतण किया गया। यहां गुड़ मंडी, फल मंडी और अनाज मंडी के व्यापारियों को तिरंगा ध्वज बांटा गया है।

इस दौरान मुख्य रूप से चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, संजय मित्तल, सभासद सीमा जैन, रितु त्यागी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, प्रियांक गुप्ता, प्रशांत गौतम, हनी पाल, हकीम इरशाद अंसारी, नवनीत गुप्ता, अमित पटपटिया, विनीत कुमार, सभासद पति शोभित गुप्ता, विकल्प जैन, राहुल पंवार, व्यापारी हरिशंकर तायल, सुरेन्द्र बंसल, राजेश गोयल, अंकित सिंघल, नितिन सिंघल, सुरेश चन्द, रविन्द्र कुमार, मनमोहन मंूधड़ा, पुल्कित गुप्ता, विष्णु मंूधड़ा, राजेन्द्र सिंघल, तुषार गर्ग, अमित जैन, मनोज गोयल, पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर योगेश कुमार, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक संजीव सिंघल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल के बाहर भव्य पार्क को पालिका बोर्ड की मंजूरी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सांसद हरेन्द्र मलिक चाहते हैं, पालिका में बनें समितियांस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नवविस्तारित वार्ड 31 में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू कराया नलकूप निर्माणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकली करेंसी के साथ नेशनल खिलाड़ी सहित दो दबोचेभाकियू

Read More »