अस्थि विसर्जन को जा रहा दिल्ली का परिवार हादसे का शिकार, दो की मौत

मुजफ्फरनगर। रिश्तेदार की मौत होने के कारण दिल्ली से उसकी अथियों का कलश हरिद्वार गंगा घाट पर विसर्जित करने के लिए ट्रैवलर में सवार होकर हरिद्वार के लिए निकला परिवार यहां हादसे का शिकार हो गया। दिल्ली निवासी लोगों का ट्रैवलर की शुक्रवार सुबह पुरकाजी क्षेत्र में हाइवे पर ट्रक से भिडंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक चार साल का मासूम बालक भी शामिल है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें पिता पुत्री सहित चार लोगों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रैफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और हादसे में क्षतिग्रस्त हुए ट्रैवलर को भी हाइवे से हटवाया गया। हादसे की सूचना पर दिल्ली से यहां पहुंचे रिश्तेदार अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना हो गये थे, जबकि अन्य परिजनों में मातम छाया हुआ था।

जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दिल्ली देहरादून हाइवे पर शुक्रवार अलसुबह एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया गया कि ये सभी लोग एक ट्रैवलर में सवार होकर दिल्ली से हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पुरकाजी क्षेत्र में उनका ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली के शाहबाद डेरी निवासी एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैवल गाड़ी में सवार होकर शुक्रवार को हरिद्वार अस्थि विसर्जित करने के लिए निकले थे। पुरकाजी क्षेत्र में हादसा होने पर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहाबाद डेरी दिल्ली निवासी रजनी, संजय, सांगरी देवी, विजय, देवांसी, रितिक, विजय, रानी, रचना, मीणा, रोहतास, मोनिका, जयप्रकाश और चंद्री अपने परिवार के एक व्यक्ति की मौत होने के बाद अस्थि लेकर हरिद्वार विसर्जित करने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर-ककरौली में सख्ती का रहा असर, बूथवार रिपोर्ट से जानें क्या रहा मतदान

पुरकाजी में देहरादून बाईपास पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से ट्रेवलर की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुरकाजी थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकलवाया और उनको एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया। इनमें से 50 वर्षीय जयप्रकाश और 4 साल के मासूम बालक अमन पुत्र संजय कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल देवांशी पुत्री संजय कुमार, रजनी पत्नी संजय कुमार और संजय कुमार पुत्र धर्मपाल तथा चन्द्री देवी को जिला अस्पताल से मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। परिजन गंभीर घायलों को तत्काल ही मेरठ के लिए लेकर रवाना हो गये थे। जबकि मृतक जयप्रकाश और अमन के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-13 विद्यालयों को डीआईओएस ने जारी किया नोटिस

हादसे की सूचना पर दिल्ली से पीड़ितों के दूसरे रिश्तेदार भी यहां पहुंच गये थे, उनमें से कई लोग अस्थि लेकर विसर्जन के लिए हरिद्वार रवाना हो गये थे। पुलिस ने ट्रक और ट्रैवलर को हाइवे से हटवाकर कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी, तहरीर आने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। यह टक्कर संभवतः नींद की झपकी के कारण होना माना जा रहा है, क्योंकि ट्रैवलर के चालक ने हाइवे पर किनारे खड़े ट्रक में सीधे टक्कर मारी थी। इस हादसे में ट्रैवलर आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। पुरकाजी पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार मूल रूप से माधवपुर राजस्थान का रहने वाला है और वर्तमान में यह परिवार शाहाबाद डेरी दिल्ली में निवास कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार के दर तक पहुंचा नई मंडी कोतवाली लाठीचार्ज प्रकरण

बाइक के सामने आया कुत्ता, पिता-पुत्र हुए घायल

मुजफ्फरनगर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पिता और पुत्र हादसे में घायल हो गये हैं। सड़क से गुजरते समय अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आया, जिससे टकराने पर बाइक सवार गिर गये और गंभीर रूप से चोटिल हो जाने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गाँव छछरौली में मोरना मार्ग पर शुक्रवार को हादसा हो गया। भोकरहेडी कस्बे के मौहल्ला कुवाँपट्टी निवासी नरेन्द्र शर्मा पुत्र संतराम शर्मा 50 वर्ष अपने पुत्र आदित्य 16 वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वो गांव छछरौली में पहुंचे तो सड़क से गुजरते हुए अचानक ही एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। उसको बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई और दोनों बाइक सवार दूर तक घिसटते चले गये। हादसे में दोनों पिता पुत्र को गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गये। इसी बीच पूर्व प्रधान अनुज पहलवान द्वारा दोनों घायलों को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके साथ ही उनके परिजनों को भी सूचना दी गई। 

Also Read This

खतौली बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27: 47 नामांकन पत्र बिके, 15 हुए जमा

खतौली तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव वर्ष 2026-27 को लेकर गुरुवार, 2026 को नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। ऐल्डर कमेटी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की बिक्री एवं जमा करने का कार्य सम्पन्न हुआ।ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चतरपाल सिंह एडवोकेट के अनुसार, गुरुवार को कुल 47 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। यह दिन नामांकन प्रक्रिया का प्रमुख चरण रहा, जिसमें विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इन पदों पर हुए नामांकन (अध्यक्ष पद) सरदार जितेन्द्र सिंह एडवोकेट, (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) नवाब सिंह एडवोकेट, (महासचिव) सत्यप्रकाशसैनी, (कोषाध्यक्ष) श्रीमती अनामिका एडवोकेट,उपाध्यक्ष (10 वर्ष अनुभव), गंगाशरण एडवोकेट,

Read More »

हाईवे पर भीषण हादसा: एक ही परिवार के चार लोग घायल, महिला की हालत गंभीर

खतौली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अलकनंदा होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा भैंसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर

Read More »

मुकेश अंबानी से आगे निकल एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अदाणी

मुंबई – गौतम अदाणी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। अदाणी की संपत्ति 92.6 अरब डॉलर पहुंची।  एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के ताज को लेकर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अदाणी की संपत्ति में हुए हालिया इजाफे ने उन्हें इस सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इसे भी पढ़ें:  सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बंूदाबांदी से

Read More »

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

लुधियाना- ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। टीम दस्तावेज खंगाल रही है। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास समेत विभिन्न ठिकानों पर शुक्रवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। लुधियाना स्थित उनके निवास पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी के बीच जांच एजेंसी के अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह पूरी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों से जुड़ी कथित अनियमितताओं के पुराने मामलों को लेकर की जा रही है। ईडी की जांच केवल लुधियाना तक सीमित नहीं है, बल्कि बताया

Read More »