दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से हरियाणा राज्य से तस्करी कर लायी गयी 12 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की है। इस शराब की आपूर्ति विभिन्न हिस्सों में करने वाले थे।

सीओ बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी बुढ़ाना आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा हरियाणा राज्य से अवैध शराब की तस्करी कर रहे 02 अभियुक्तों को गढी सखावतपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 12 पेटी शराब हरियाणा मार्का व तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गयी। गिरफ्तार आरोपियों में चन्दन पुत्र सुरेन्द्र तिवारी और सुमित पुत्र नरेश कुमार निवासीगण मौहल्ला हरिनगर कच्चा फाटक थाना मॉडल टाऊन पानीपत, हरियाणा शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप कुमार, हैड कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल अकिंत कुमार व मोहित कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  एआईएमआईम ने की मीरापुर में दोबारा मतदान कराने की मांगजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »