MUZAFFARNAGAR-देवी अहिल्याबाई की 299वीं जयंती धूमधाम से मनाई

मुजफ्फरनगर। अपने शासन और धर्म व समाज की रक्षा के लिए किये गये कार्यों के चलते समाज में लोकमाता का दर्जा पाने वाले देवी अहिल्याबाई होल्कर की 299वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान योगी सरकार के दो मंत्रियों और चार पूर्व सांसदों के साथ ही पालिका चेयरपर्सन, सपा, भाजपा और रालोद के नेताओं तथा धनगर और पाल समाज के सैंकड़ों लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इससे पूर्व सवेरे यहां पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्री कपिल देव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज युवा पीढ़ी को देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श अपनाकर देश और धर्म की रक्षा के लिए कार्य करने को आगे आना चाहिए।

शहर के देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर अनन्य शिवभक्त, त्याग, धर्म और समर्पण की प्रतिमूर्ति मालवा साम्राज्य इंदौर की महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर की 299वीं जयंती के अवसर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सवेरे यहां पर अखिल भारतीय पाल महासभा के द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन कराया गया। इसमें जिले के राजनेताओं और समाजसेवियों के साथ ही पाल और धनगर समाज के सैंकड़ों लोगों ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राजयमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि महापुरूषों का जन्म नहीं होता, उनका अवतरण होता है। ऐसे में हम आज यहां देवी अहिल्याबाई होल्कर का अवतरण दिवस मना रहे हैं। वो लोकमाता के रूप में प्रसि( रही हैं। धर्म और समाज की रक्षा के लिए उन्होंने अपनावन समर्पित किया है। आक्रामणकारियों ने जब काशी के शिव मंदिर को नष्ट किया तो उसकार्णो(ार देवी अहिल्याबाई ने ही किया है।

समाज के लिए उन्होंने कुएं और पोखर-तालाब खुदवाकर पीने के पानी की व्यवस्था के लिए एक परम्परा को शुरू कराया। वो एक ईमानदार शासक और निष्ठावान प्रशासक रही हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व सांसद कादिर राणा, नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने भी यहां पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अतिथियों और समाज के लोगों का अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविन्द धनगर ने स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, देशबंधु तोमर, रोहताश पाल, हरेंद्र पाल, तरुण पाल, मनोज पाल, जिलाध्यक्ष रालोद संदीप मलिक, सभासद अमित कुमार, हनी पाल, तरुण पाल, रविन्द्र पाल, कपिल पाल, मनोज पाल, रमन सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  तकनीकी खामियों के कारण दिशा समिति की बैठक स्थगित, हरेन्द्र मलिक नाराज

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-ककरौली की वोटिंग पर दिखा थानेदार की पिस्टल का असरजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »