MUZAFFARNAGAR-किसान का सिर कुचलकर नृशंस हत्या, नलकूप पर मिला शव

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में पंचेडा पुलिया के पास नलकूप पर पंचेडा कला निवासी एक किसान का सिर कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। किसान की सिर को भारी वस्तु से कुचलकर बेरहमी से हत्या की गई है। रात दो बजे चैकिंग के लिए घूम रही एफएसटी टीम ने नलकूप पर शव पड़ा देखकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार पर सख्तीः रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

पुलिस सूत्रों के अनुसार नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पंचेडा पुलिया के पास नलकूप पर किसान की सिर कुचलकर हत्या की गई। रात दो बजे चैकिंग के लिए घूम रही एफएसटी टीम को किसान का शव नलकूप पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि नई मंडी क्षेत्र में पंचेडा पुलिया के पास नलकूप पर पंचेडा कला निवासी विजय चौधरी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शव उसके ही नलकूप पर पड़ा मिला।

इसे भी पढ़ें:  पशुओं की बीमारी से बेखर विभाग जागा, घेराव के ऐलान पर गांव में दौड़े अफसर

रात में चैकिंग के लिए घूम रही एफसीटी टीम नलकूप पर पानी लेने पहुंची तो शव देखकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। रात में नई मंडी कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी रात्रि में ही दे दी गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से हत्या के खुलासे के संबंध में बातचीत कर रही है। परिजनों की तहरीर आने पर मुकदमा कायम कराया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  सांस्कृतिक पुनर्जागरण को समर्पित रही देवी अहिल्याबाईः मोहित बेनीवाल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *