MUZAFFARNAGAR-फाइनेंस कंपनी के 28 लाख चुराने वाला मैनेजर दबोचा, 18 लाख बरामद

मुजफ्फरनगर। इंडसइंड बैंक से जुड़ी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी भारत फाईनेन्स इन्कलुजन लिमिटेड शाखा गांधी कालोनी से 28 लाख रूपये चोरी करने के बाद फरार हुए ब्रांच क्रेडिट मैनेजर को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जबकि वो चोरी की रकम से गाड़ी खरीदने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गयी रकम से 18 लाख रुपये बरामद किये हैं। इस चोरी की वारदात में आरोपी के पिता और भाई भी शामिल रहे, जो फरार हो गये हैं। आरोपी ने चोरी की रकम में से 10 लाख रुपये अपने पिता और भाई को दिये हैं। आरोपी का भाई भी इसी फाइनेंस कंपनी में मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा था।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नई मण्डी थाना प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व में फाइनेंस कंपनी में हुई 28 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरूवार को भारत फाईनेन्स इन्कलुजन लिमिटेड शाखा गांधी काॅलोनी से रुपये चोरी के अभियोग में वांछित ब्रांच क्रेडिट मैनेजर को पचेण्डा पुल टाईल्स की दुकान के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ब्रांच मैनेजर के कब्जे से 18 लाख रुपये बरामद किये गये।

एसएसपी ने बताया कि गत 20 मार्च को कंपनी के जीएम सूरजवीर राणा पुत्र राजेन्द्र सिंह ने थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया गया था कि गांधी काॅलोनी स्थित भारत फाईनेन्स लिमिटेड की शाखा में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर नियुक्त आशुतोष शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी मौहल्ला चैक बीबीनगर, थाना बीबीनगर, बुलन्दशहर द्वारा शाखा के चेस्ट से 28 लाख रूपये चोरी करने के बाद फरार हो गया है। इसके बाद मामले में आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी ब्रांच मैनेजर आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे में पुलिस ने धारा 411, 120बी की बढोतरी की है। इसके साथ ही इस मामले में उसके पिता प्रदीप शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा और भाई अंकुर शर्मा निवासी बुलन्दशहर फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी को टीम काम कर रही है।

एसएसपी ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी आशुतोष द्वारा बताया गया कि मैं भारत फाईनेन्स इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा गांधी काॅलोनी में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर तैनात हूं तथा मैनें अपने पिता प्रदीप शर्मा व भाई अंकुर शर्मा के साथ मिलकर शाखा से रूपये चोरी करने की योजना बनाई। अंकुर भी भारत फाईनेन्स की शाखा अमरोहा में कैशियर के पद पर कार्यरत है। आशुतोष ने 19/20 मार्च की रात्रि में गांधी काॅलोनी स्थित शाखा के चेस्ट से 28 लाख रुपये चोरी करने की घटना स्वीकार की। बताया कि चोरी करने के बाद वो रुपयों को लेकर अपने घर चला गया, जहां 10 लाख रूपये अपने पिता व भाई को दे दिये तथा शेष 18 लाख रुपयों को लेकर गाड़ी खरीदने व घूमने के लिये जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू सिहं वर्मा, उप निरीक्षक नेमपाल सिंह, हैड कांस्टेबल सुशील कुमार, रोहित तेवतिया, कांस्टेबल रोहित कुमार और कुलदीप शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-बेटे ने फावड़े से काटकर की मां की नृशंस हत्या, पुलिस को भी पीटा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा मुस्लिमों के उत्पीड़न का मुद्दा, हुआ जमकर हंगामास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश किया रद्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर-ट्राली में भरी खोई में छिपाकर ले जाये जा

Read More »