खतौली-मीरापुर मार्ग चौड़ीकरण को मंजूरी, 46 करोड़ से बदलेगी सूरत

2.26 करोड़ की पहली किश्त जारी, खतौली विधायक मदन भैया ने विकास की सौगात देने पर जताया सीएम योगी और जयंत चौधरी का आभार

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के लिए सड़क विकास की दिशा में बड़ी पहल हुई है। राज्य सरकार ने दो प्रमुख हाईवे की कनेक्टिविटी में मुख्य भूमिका निभाने वाले खतौली-मीरापुर अंतर जिला मार्ग के चौड़ीकरण और सुधार को स्वीकृति प्रदान कर क्षेत्रीय यातायात और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने का मार्ग प्रशस्त किया है। खतौली क्षेत्र के विकास को गति देते हुए राज्य सरकार ने खतौली-मीरापुर अंतर जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस परियोजना पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सड़क निधि से 46 करोड़ रुपये से अधिक की लागत खर्च की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने महापरिनिर्वाण दिवस पर अंबेडकर को किया याद

खतौली विधानसभा क्षेत्र से रालोद विधायक मदन भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत अंतर जिला मार्ग खतौली से मीरापुर के चौड़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण कार्य कराया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित हो सके।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से स्वीकृत 46 करोड़ 39 लाख 82 हजार रुपये की कुल लागत वाली इस परियोजना के शुभारंभ के लिए राज्य सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग को प्रथम किश्त के रूप में 2 करोड़ 26 लाख 49 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है, जिससे शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। विधायक के अनुसार, निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड द्वारा इस मार्ग का पेव्ड शोल्डर के साथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में न्यूड गैंग का आतंक: दौराला क्षेत्र में महिलाओं पर हमले की कोशिश, पुलिस ने ड्रोन से की तलाशी

मदन भैया ने जानकारी देते हुए बताया कि खतौली-मीरापुर मार्ग 19.600 किलोमीटर का है और इसका विकास कार्य जल्द शुरू होगा। यह मार्ग न केवल खतौली और मीरापुर के बीच आवागमन का प्रमुख साधन है, बल्कि मेरठ से बिजनौर जाने वाले यात्रियों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के रूप में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा यह सड़क दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग से पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच का मुख्य जरिया भी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR PALIKA-मीनाक्षी राज में शहर को चकाचौंध करने की तैयारी

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण के बाद यातायात दबाव में कमी आएगी और यात्रा समय में भी उल्लेखनीय कमी होगी। साथ ही, क्षेत्र में व्यापार, कृषि परिवहन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। रालोद विधायक ने विकास की यह सौगात दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि लंबे समय से इस मार्ग के सुधार की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।

Also Read This

सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा

मुजफ्फरनगर। सर्विसेज क्लब के चुनाव में क्लब के भीष्मपितामह अशोक सरीन गुट का दबदबा रहा। क्लब के चुनाव के लिए पदाधिकारी व सदस्य पद हेतु तमाम लोगों ने अपने नामांकन पत्र भरे थे। क्लब के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया गया। इनमें उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंघल, सचिव विजय वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष सरीन, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य बैडमिंटन हिमांशु महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य बिलियर्ड, कार्यकारिणी सदस्य कार्ड्स मनु गुप्ता व अतुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य टेनिस डा देवेन्द्र सिंह मलिक, कार्यकारिणी सदस्य सामान्य अमित मित्तल, अजय स्वरूप, डा० दीपक गोयल व गिरीश अग्रवाल को निर्विरोध चुन लिया गया है। शेष लोगों के नामांकन पत्र वापसी हो

Read More »

डीएम पर विवादित टिप्पणी में आजम खां दोषी…. दो साल कैद और 20 हजार का लगा जुर्माना

मुरादाबाद- रामपुर की अदालत ने तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आजम खां को दोषी करार दिया है। यह मुकदमा भोट थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। कोर्ट ने आजम को दो साल के कारावास की सजा सुनाई है।सपा नेता आजम खां को तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रामपुर की कोर्ट ने दो साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भोट थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।आरोप था कि चुनाव प्रचार के दौरान सपा नेता ने तत्कालीन जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा

Read More »

शेखपुरा में सरकारी पानी की टंकी के दुरुपयोग से ग्रामीणों में भारी रोष

मुजफ्फरनगर। शेखपुरा गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी परिसर का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, पानी की टंकी की देखरेख के लिए नियुक्त एक युवक और उसका परिवार लंबे समय से टंकी परिसर में ही रह रहा है। इसे भी पढ़ें:  ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ हिन्दूवादी संगठन ने खोला मोर्चाआरोप है कि परिसर में सरकारी बिजली, पानी

Read More »

तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

खतौली। जनपद में बिना पंजीकरण एवं बिना ने उस डिग्री संचालित हो रहे अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार जारी है। खतौली सीएससी प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी अस्पताल, क्लीनिक और लैब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशों के अनुपालन में अपंजीकृत क्लीनिक, अस्पताल एवं पैथोलॉजी लैब के विरुद्ध जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शुक्रवार 15 खतौली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच अभियान चलाया गया। इसे

Read More »