इंदौर में सूरत कांड, उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लिया

मध्य प्रदेश में गुजरात की तरह ही कांग्रेस को एक और झटका पहुंचा है। इंदौर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है । इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस लिया और यही नहीं कांग्रेस छोड़कर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कांति बम के साथसेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि इंदौर के लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है । इसके बाद इंदौर सीट पर अब भाजपा के लिए मैदान लगभग साफ हो गया है, उसके सामने निर्दलीय और अन्य दलों के अलावा कोई प्रत्याशी नहीं बचा।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-कानून सख्त, पर नहीं रूक रहे दलितों के खिलाफ अपराधः जयंत चौधरी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *