MUZAFFARNAGAR-पालिका में घुसे ‘विभीषण’ से परेशान हुए कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए कुछ सीटों पर परिणाम अप्रतयाशित रहे। सहारनपुर मंडल की तीनों सीटों पर भाजपा पराजित हुई, इनमें मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के प्रत्याशियों की हार को लेकर कारणों की माथा-पच्ची के बीच ‘विभीषणों और जयचंदों’ की तलाश का एक शोर खूब मचा। हार का ठींकरा भी खुद पराजित प्रत्याशियों ने इन्हीं कुछ ‘विभीषणों’ पर फोड़ा और सोशल मीडिया पर ‘आज मेरी बारी, कल तेरी बारी’ का एक कड़ा संदेश भी देने का काम किया गया। अब कुछ ऐसा ही शोरगुल नगरपालिका परिषद् में भी सुनाई दे रहा है। अपने हितों को लेकर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे कर्मचारियों में पालिका में अपने ही बीच छिपे ‘विभीषणों’ के कारण बनी पीड़ा सामने आई है। हालांकि रार, तकरार और टीका-टिप्पणी के बीच कर्मचारियों को गुस्सा-नाराजगी छोड़कर अपने हितों की सुरक्षा के लिए एकजुट रहने का पाठ भी बड़े सलीके के साथ पढ़ाया गया। साथ ही तय किया गया है कि पालिका से कोई भी ‘पेपर लीक’ जैसे मामले नहीं होने चाहिए।

नगरपालिका परिषद् में कर्मचारियों के हितों को लेकर कुछ कार्य लम्बित रहने, आपसी खींचतान में हो रहे नुकसान और शिकायतबाजी के साथ ही कुछ प्रमुख मुद्दों को लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की एक आपात बैठक शनिवार अपराहन पालिका सभागार में बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के पालिका शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन ने की तथा संचालन महामंत्री विकास शर्मा द्वारा किया गया। अतिथि के रूप में संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष लिपिक निर्माण विभाग ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी अपनी कुछ समस्याओं को उठाया। इसी बीच कई कर्मचारियों ने अध्यक्ष ब्रजमोहन के सामने आपसी खींचतान और इसके कारण अखबारों में हो रही खबरबाजी से छवि धूमिल होने का मामला उठाते हुए यहां तक कह दिया कि संगठन कोई काम नहीं कर रहा है, सभी अपनी अपनी कुर्सी बचाने के लिए अपने स्वार्थ में वशीभूत होकर काम कर रहे हैं। इस गरमाहट को लेकर अध्यक्ष ब्रजमोहन और पथ प्रकाश लिपिक गोपी वर्मा के बीच ठण्डी बहस भी होती नजर आई।

इसे भी पढ़ें:  रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार की आधारशिला में ममता अग्रवाल ने रखी प्रथम ईंट

नगरपालिका परिषद् में पिछले दिनों कई बड़े मामले होने के कारण अखबारबाजी भी खूब हुई। इन दिनों एफडीआर का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। इसको लेकर कई कर्मचारियों पर सवाल भी उठे हुए हैं, जांच का दौर चल रहा है। वहीं कुछ कर्मचारियों के द्वारा आपस में ही एक दूसरे की शिकायतबाजी से अखबारों में आई खबरों को लेकर पालिका के कर्मचारियों में नाराजगी नजर आई। इसको लेकर कर्मियों में आपसी खींचतान के कारण ही नाराजगी बनी हुई है। बैठक के दौरान विजय जैन, गोपी वर्मा, मौहम्मद सालिम, दुष्यंत चैधरी आदि कर्मचारियों ने इस बात को प्रमुखता से उठाया कि पालिका की कुछ गोपनीय खबरों का पर्चा यहां के ‘विभीषण’ बड़ी साफगोई से लीक कर रहे हैं और इसी ‘पेपर लीक’ के कारण पालिका के कर्मचारियों की बदनामी हो रही है। गोपी वर्मा और मौहम्मद सालिम ने ईओ के तबादले पर चाय-मिठाई का प्रकरण भी उठाया। उन्होंने कहा कि यहां मिठाई खाई नहीं कि मीडिया की सुर्खियां बन गई। उन्होंने पालिका में अपने ही बीच में छिपे ‘विभीषणों’ को तलाश करने पर जोर दिया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष लिपिक ओमवीर सिंह ने इस बीच सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ माहौल को ठण्डा करने का प्रयास करते हुए कहा कि ईओ के तबादले पर मिठाई, के मामले में कर्मचारियों की छवि नहीं धूमिल हुई, बल्कि समाज में एक संदेश गया है कि पालिका में ईओ की कुर्सी पर अधिकारी नहीं है, जिससे कर्मचारी इतने नाराज है कि उसके तबादले की झूठी खबर पर भी चाय और मिठाई का दौर शुरू हो गया था। इसी बीच कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को भी उठाया। वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत चैधरी ने कहा कि वाटिका में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की एससीपी की पत्रावलियां लम्बित हैं, उनका काम नहीं हो पा रहा है, तो संगठन के जिलाध्यक्ष मौहम्मद सालिम ने पीएफ से पैसा लेने के आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं होने की पीड़ा रखी। बताया गया कि उनकी सर्विस बुक ही कार्यालय में नहीं है, तो पीएफ नहीं दिलाया जा सकता है। सालिम ने यह भी कहा कि पालिका से कुछ गोपनीय पत्र भी वायरल हो जाते हैं, ये हमारे बीच के ‘विभीषण’ ही करते हैं, इन पर रोक लगनी जरूरी है। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों के हितों को लेकर प्रकरणों के निदान के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्नान किया और संगठन की प्रांतीय कमेटी के लिए तय वार्षिक चंदा 11 हजार रुपये भेजने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन ने कर्मचारियों से आपसी खींचतान और गुटबाजी छोड़कर एक होने की अपील करते हुए कहा कि कर्मचारी एक नहीं है, इसलिए ही आये दिन उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश की मुजफ्फरनगर जनसभा निरस्त, नहीं उड़ने दिया हेलीकॉप्टर

प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के कुछ प्रकरण लम्बित चल रहे थे, जिनको लेकर उनकी कुछ समस्या बनी हुई थी। इसके साथ ही कर्मियों और संगठन के हितों के कुछ मुद्दों को लेकर शनिवार को संगठन की बैठक बुलाई गई, जिसमें सकारात्मक माहौल में सभी मुद्दों पर सार्थक चर्चा के साथ कर्मचारियों से एक साथ रहकर पालिका और जनता के हित में निष्पक्ष कार्यप्रणाली के साथ कार्य करने की बात रखी गई। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष ब्रजमोहन व महामंत्री विकास शर्मा के अलावा निर्माण लिपिक मैनपाल सिंह, लेखा लिपिक गगन महेन्द्रा, एसबीएम लिपिक आकाशदीप, दुष्यंत चौधरी, मौहम्मद सालिम, संदीप यादव, राजीव वर्मा, विजय जैन, आईटी आॅफीसर प्रियेश कुमार, मार्ग प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा, लिपिक कैलाश कुमार, मोहन वैद, मनोज बालियान, अमित गोस्वामी, निपुण कन्नौजिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मेरठ में मजदूरी करने गये मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की हादसे में मौत
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *