बयान पर बवालः नरेश टिकैत और जयंत के बीच खिंची जुबानी तलवार

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-केन्द्र सरकार के इशारे पर मीडिया ने खड़ा किया विवाद, किसान संगठनों को खत्म करने और आपस में लड़ाने की हो रही गहरी साजिश, हम सभी साथ हैं

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की धरती पर दिण गया एक बयान वर्तमान में देश की राजनीति और खासकर किसान राजनीति में एक बार फिर सुर्खियों में है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत की रालोद अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री जयंत सिंह की भूमिका के परिपेक्ष्य में की गई एक बयानबाजी से शुरू हुआ विवाद अब केन्द्र सरकार, मीडिया और किसान संगठनों के रिश्तों पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय लोकदल के शीर्ष नेताओं के बीच हुई टिप्पणी के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व केंद्र सरकार में कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी के बीच बयान को लेकर छिड़ी जुबानी तकरार ने नया मोड़ ले लिया है। किसान नेता और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने अपनी फेसबुक वॉल से एक वीडियो बयान जारी करते हुए इसे केन्द्र की भाजपा सरकार और मीडिया की मिलीभगत की साजिश करार दिया है। राकेश टिकैत ने स्पष्ट कहा कि जयंत चौधरी और नरेश टिकैत किसान हित में एक साथ हैं। उन्होंने कहा कि जब भी किसानों और जनता को जयंत चौधरी की आवश्यकता होगी, वह समाज के साथ खड़े दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जुए के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी, सात गिरफ्तार

ज्ञात हो कि हाल ही में नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह हलवाई का ततैया न बनें और समाज के हितों को प्राथमिकता दें। उनका आशय था कि सत्ता की मलाई के लिए समाज के व्यापक हितों की अनदेखी न की जाए। इस टिप्पणी के बाद देशभर में बहस छिड़ गई। जवाब में जयंत चौधरी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नरेश टिकैत के लिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो लोग हलवाई और ततैया का किस्सा सुना रहे हैं, उन्हें बता दूँ कि मुझे मिठाई का शौक नहीं है। उनके इस कथन को एक सख्त जवाब के रूप में देखा जा रहा है। इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर एक बहस का दौर चल रहा है।

इस विवाद के बीच अब राकेश टिकैत ने सफाई पेश करते हुए केन्द्र सरकार के साथ मीडिया को भी लपेटे में लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया स्वतंत्र रूप से प्रश्न नहीं कर रहा, बल्कि सरकार द्वारा तय प्रश्नों को ही अपने कार्यक्रमों में उठा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भ्रम पैदा करने वाले सवालों से विवाद खड़ा करने के बजाय देशहित में निष्पक्ष प्रश्न पूछने चाहिए। आज भारत और अमेरिका व्यापार समझौता सबसे बड़ा मुद्दा है, इसके लिए सरकार से सवाल किये जायें। राकेश टिकैत ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से पूरा मीडिया जयंत चौधरी के लिए दिए गए बयान पर केंद्रित है, जबकि देश में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे भी हैं। उन्होंने कहा कि जिन विषयों पर जयंत से सवाल पूछे जा रहे हैं, वे उनके विभाग से संबंधित नहीं हैं। वैसे ही किसान नेताओं से भी गलत सवाल मीडिया कर रहा है। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री से जुड़े प्रश्नों को जबरन जयंत चौधरी से जोड़कर पूछा जा रहा है। उन्होंने इसे मीडिया की अनावश्यक दखलअंदाजी बताया।

राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया-ध्यान से सुन लो हम सभी एक हैं

बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान नेता अलग-अलग स्थानों पर, अलग गुट और अलग मंच पर हो सकते हैं, लेकिन विचार और संघर्ष में एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर सरकार को घेरा जाएगा। जयंत चौधरी के ट्वीट का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि वो कह चुके हैं कि उनको मीठे का शौक नहीं है, बात स्पष्ट है कि वो सरकार से मोह नहीं रखते और जब जरूरत होगी, जयंत जनता के बीच ही मिलेंगे। उन्होंने जोर देकर ये भी कहा कि सभी ध्यान से सुन लो हम सभी एक हैं, समाज में भ्रम फैलाकर हमें अलग नहीं किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ी तो दिल्ली को फिर से घेर लिया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भ्रमित न हों और किसान एकता बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें:  बड़ा फैसलाः भारतीय किसान यूनियन ने की चार जिलों की इकाइयाँ भंग

किसान संगठनों को कमजोर करने की साजिश रच रही मोदी सरकार

राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार की नीति किसान संगठनों को कमजोर करने की है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़े संगठनों को सीमित कर दिया गया और जत्थेबंदियों को आपस में उलझाकर रखा गया। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हुए आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस दौरान किसान संगठनों की एकजुटता ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उनका आरोप है कि वर्तमान में समाज को बांटने और किसान संगठनों की एकता तोड़ने की कोशिश हो रही है। राकेश टिकैत ने मीडिया से आग्रह किया कि वह सरकार का प्यादा न बने और स्वतंत्र सोच के साथ प्रश्न पूछे। उन्होंने कहा कि उन्हें साक्षात्कार देने का शौक नहीं है, लेकिन देशहित के मुद्दों पर स्पष्ट रुख जारी रहेगा। इस पूरे घटनाक्रम ने किसान राजनीति और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। आने वाले दिनों में यह विवाद किस दिशा में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  आज़म खान ने जेल में जहर देने की कोशिश का आरोप लगाया, शाहिद सिद्दीकी ने किया दावा

Also Read This

स्मार्ट प्रीपेड मीटर अनिवार्य नहीं, यूपी उपभोक्ताओं को राहत

स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर केंद्र सरकार ने लोकसभा में बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। सरकार ने साफ कहा है कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं हैं, बल्कि यह उपभोक्ता की पसंद पर आधारित व्यवस्था है। इसका मतलब यह है कि Electricity Act, 2003 के तहत सभी मौजूदा उपभोक्ताओं पर प्रीपेड मीटर थोपना कानून की सीधी शर्त नहीं माना जा सकता। यह जवाब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2 अप्रैल 2026 को लोकसभा में दिया। सवाल नगीना सांसद चंद्रशेखर और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाया था। सरकार ने अपने लिखित जवाब में कहा कि Section 47(5) के तहत उपभोक्ता यदि प्री-पेमेंट मीटर के जरिए बिजली लेना चाहता

Read More »

मुजफ्फरनगर न्यायिक ढांचे में बड़ा फेरबदल, 8 नए जजों की तैनाती

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत 7 जजों का तबादला, न्यायिक दंपत्तियों की एक साथ पोस्टिंग चर्चा में मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गतिशील बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। वार्षिक स्थानांतरण-2026 के तहत प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसका असर मुजफ्फरनगर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जारी वार्षिक स्थानांतरण-2026 सूची के तहत प्रदेश के 266 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का सीधा प्रभाव मुजफ्फरनगर की न्यायिक व्यवस्था पर

Read More »

भतीजी की ससुराल गया परिवार, सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

ताला तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी और करीब एक किलो चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शातिर चोर घर की अलमारियों से लाखों रुपये कीमत के जेवर, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गये। परिवार के घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। थाना शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम पलड़ी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक परिवार के सूने घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई। परिवार भतीजी की शादी के बाद उसकी ससुराल गया हुआ

Read More »

Muzaffarnagar: बैंकट हॉल मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी, हत्या की धमकी

शिकायत पर कोतवाली में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से जांच शुरू (Muzaffarnagar) मुजफ्फरनगर। शहर में एक बार फिर रंगदारी और भूमि कब्जाने और हत्या की धमकी देने के आरोपों से जुड़ा मामला सामने आया है। बैंकट हॉल संचालक को न केवल भारी रकम की मांग के साथ धमकाया गया, बल्कि परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर के गौशाला नदी रोड स्थित एक बैंकट हॉल (आरकेड फार्म) के मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी

Read More »

Muzaffarnagar: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत

13 दिन बाद बेटे ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस (Muzaffarnagar)मुजफ्फरनगर। शहर में सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में एक तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही ने साइकिल से जा रहे बुजुर्ग की जान ले ली। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब घटना के 13 दिन बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें साइकिल से जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार

Read More »