सहारनपुर । उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल संगठन सचिव अजय बिरला ने बताया कि रेलवे कर्मचरियों की समस्याओ के समाधान की माँगों को लेकर रेलवे स्टेशन पर कल (आज ) धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल संगठन सचिव अजय बिरला ने कर्मचारियों ने आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू करने की मांग की। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना के समान लाभ सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारी रेलवे की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
उनके जायज अधिकारों और समस्याओं की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में
कर्मचारियों को बोनस भुगतान की 7 हजार रुपये की सीमा समाप्त करने की मांग, कैडर पुनर्गठन के आदेश जल्द जारी करने सहित अनेक माँगों के निस्तारण की मांग को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने रेलवे कर्मचरियों से आह्वान किया कि वो भारी संख्या में पहुंचकर धरने प्रदर्शन को सफ़ल बनाने का काम करे।
