वैष्णो देवी हादसा-पूर्व सांसद कादिर राणा ने निभाया अपना वादा

सपा नेताओं ने की घोषणा-घायल अजय का जर्जर मकान बनवाने में भी करेंगे पूरी मदद, लोगों ने सराहा

मुजफ्फरनगर। 26 अगस्त को हुए वैष्णो देवी भूस्खलन हादसे में मारे गये दो मासूम भाइयों के परिवार से किया गया वादा सपा महासचिव एवं पूर्व सांसद कादिर राणा ने मंगलवार को पूरा किया। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दक्षिणी रामपुरी में पीड़ित परिवार के पास जाकर आर्थिक सहायता राशि सौंपी, सपा नेताओं ने उनका जर्जर घर भी बनवाने में सहायता करने का भरोसा दिया। परिवार के साथ ही लोगों ने इस मदद के लिए सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  भोपा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचों सहित दबोचा

माता वैष्णो देवी धार्मिक यात्रा पर गए नगर के कई श्रद्धालुओं की प्राकृतिक आपदा भूस्खलन से दुखद मृत्यु व अनेक लोगों के घायल की सूचना पर गत दिनों सपा नेता पूर्व सांसद कादिर राणा ने सभी के यहां पहुंचकर संवेदना व्यक्त करते हुए देशराज प्रजापति के परिवार में अनंत व दीपेश की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय पाए जाने पर 50 हजार रुपए व मकान बनाने के लिए एक टन सरिया देने की घोषणा की थी और पूर्व सांसद कादिर राणा व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उक्त दुखद घटना से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया था। अपनी घोषणा अनुसार पूर्व सांसद कादिर राणा ने सपा नेताओं के साथ मंगलवार को दक्षिणी रामपुरी में पीड़ित परिवार के मुखिया देशराज प्रजापति के घर पहुंचकर घटना में घायल अन्य परिजनों का हाल जानने के साथ सहायता राशि 50 हजार व एक टन सरिए की भी धनराशि देशराज प्रजापति को सौंपी।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में शातिर लुटेरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो गिरफ्तार

सपा नेताओं ने घोषणा करते हुए कहा कि यदि सरकार आवास नहीं बनवाएगी तो समाजवादी पार्टी मकान बनवाने में भी सहायता करेगी। पूर्व सांसद कादिर राणा और पूर्व सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि वैष्णो देवी यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोया है इस दुखद घटना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह उनके साथ है। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, अब्दुल्ला राणा, प्रदेश सचिव विनय पाल, बृजराज सैनी, मीडिया प्रभारी साजिद हसन, डॉ नरेश विश्वकर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती, दर्शन सिंह धनगर, सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक, संदीप पाल, डॉ इसरार अल्वी, डॉ नूर हसन सलमानी, नासिर खान, वसीम राणा, सागर कश्यप भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  डकैतों ने चलाई गोली-पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  बझेड़ी वालों ने राजस्थानियों से की 18 लाख की ठगीफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  भोपा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचों सहित दबोचाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पालिका में दाखिल-खारिज बंद, जन्म-मृत्यु में भी काम ठपलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »