MUZAFFARNAGAR-नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजन

मुजफ्फरनगर। जनपद में पहली बार बाल रोग विषय को लेकर आधुनिक उपचार विधि की जानकारी के लिए नेशनल कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में इस नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजन किया गया।

इण्डियन एकेडमी आॅफ पैडिएट्रिक्स मुजफ्फरनगर एवं शिशु रोग विभाग तथा मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार को प्रातः 8 बजे से शिशुओं में हार्मोन संबंधी रोगों पर एक नेशनल कान्फ्रेंस पिड-एंडोकान 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें कि देश भर से लगभग 300 बाल रोग विशेषज्ञ प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

इस नेशनल कान्फ्रेंस का उदघाटन प्रातः11 बजे मेडिकल काॅलेज के आडिटोरियम में मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की चेयरमेन मीनाक्षी स्वरूप व मेरठ से आये डाॅ. विनीत सक्सेना ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजकों की ओर से अतिथियों एवं आगंतुक विशेषज्ञ चिकित्सकों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर देश- विदेश से आये वक्ताओं ने बाल रोग के आधुनिक उपचार विधि के साथ ही दूसरे मुख्य विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया। समारोह अध्यक्ष डा. रविंद्र जैन व समारोह चेयरमैन डा. मनीष अग्रवाल ने बताया कि यह पहला मौका है कि मुजफ्फरनगर में इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रेंस का इतने बड़े स्तर पर आयोजन किया गया। इससे निश्चित ही मुजफ्फरनगर में काम कर रहे बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों को भी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  प्रदूषण पर, एक राज्य और दो विधान मंजूर नहीं: प्रमोद बालियान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे टोल दरें महंगी, कार से ट्रक तक असरस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराववरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया

Read More »