भारत में मोदी मैजिक चल रहा हैः दिनेश शर्मा

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम डाॅ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कलस्टर विस्तारक बैठक में मुजफ्फरनगर सहित वेस्ट यूपी की पांच लोकसभा सीटों के विस्तारकों और पालकों की बैठक में मजबूत तैयारियों पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान में देश में मोदी मैजिक चल रहा है। विपक्ष को मुद्दाहीन और महत्वहीन बताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश को बांटा है और भाजपा जोड़ने का काम कर रही है। आज भारत ने विश्व के ताकतवर देशों को पीछे छोड़ने का काम किया है।

भाजपा के कलस्टर विस्तारक अभियान के राष्ट्रीय संयोजक बनाये गये राज्य सभा सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर कलस्टर विस्तारक बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इससे पहले दिल्ली से यहां पहुंचने पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली देहरादून हाईवे स्थित चीतल ग्रांड पर उनका स्वागत किया और काफिले के साथ वो कार्यालय पहुंचे। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने पांच पांच लोकसभा सीटों का कलस्टर बनाया है। इनमें विस्तारक और पालक नियुक्त किये गये हैं। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर और नगीना सीट के कलस्टर के प्रभारी एमएलसी सत्यपाल सैनी के साथ सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा ने 30 कलस्टर विस्तारकों और पालकों की बैठक ली और उनसे तैयारियों को लेकर संवाद भी किया। इस दौरान सहारनपुर और बिजनौर के जिलाध्यक्ष के साथ ही मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, कलस्टर प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सत्यपाल सैनी, कलस्टर सह संयोजक प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय प्रभारी योगेश मिश्रा और अनूप वाल्मीकि भी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक के उपरांत सांसद डाॅ. दिनेश शर्मा ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि आज भारत में मोदी मैजिक चल रहा है। मोदी जी का प्रधानमंत्री पद का दस साल का कार्यकाल भारत के विकास की यात्रा रही है। महंगाई की दर स्थिर रही है। 2014 से पहले से कम महंगाई की दर वर्तमान में है। आज भारत वैश्विक स्तर पर सम्पन्न देशों को पछाड़ रहा है। वर्तमान में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और जर्मनी की विकास दर भारत के विकास की दर से कम है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखने के लिए ही ये अंतरिम बजट पेश किया है। जातिवाद का कुचक्र विपक्ष ने चलाया था, आज वो महत्वहीन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में चार जाति को ही महत्व दिया है। इनमें महिला, युवा, किसान और गरीब वर्ग को ही जाति मानकर इनका उन्नयन करना भाजपा का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश में एक विशेष अभियान चलाये हुए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए हम काम कर रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि किसान भाजपा सरकार की नीतियों से खुश है। गन्ना मूल्य उचित रूप से मिल रहा है। दो बार मूल्य बढ़ाया गया है। बिजली भी पूरी मिल रही है। सड़कों का जाल गांव गांव बिछाया गया है। यूरिया और खाद भी आसानी से मिल रहा है। सोलर लाइट की योजना से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। एक करोड़ लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी।

ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि ज्ञानवापी के व्यासजी तहखाने में 1993 तक पूजा अर्चना होती आई और सपा की सरकार में इसको रोका गया था। अदालत के आदेश सभी को मानना चाहिए। समान नागरिक संहिता सभी को बराबरी का अधिकार देगी। राशन अगर मिल रहा है तो सभी को मिल रहा है। देश में जाति का बंधन मिटना चाहिए। भाजपा सरकारों की समान नीतियों के कारण ही उत्तर प्रदेश उत्थान की ओर है, देश और प्रदेश में आज एक भी साम्प्रदायिक दंगा नहीं हो रहा है। इसी कारण एनआरसी और यीसीसी देश की जरूरत है। विपक्ष जाति में बांट रहा है और भाजपा देश को एक करते हुए मजबूत करने की नीति है। स्वार्थ के लिए गठबंधन हो रहा है। नीतीश की तरह और भी लोग इनसे जल्द अलग होने जा रहे हैं। झारखंड के लिए कानून अपना काम कर रहा है। इसके उपरांत वो भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पर पुनीत वाशिष्ट ने उनका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, एमएलसी सत्यपाल सैनी, अचर्ना मिश्रा, योगेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, राहुल गोयल, अमित वत्स, संजय मिश्रा, शरद शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, राजेश पाराशर, डा. संदीप शर्मा, हरीश गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  राजबीर टीटू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-मिथलेश की किस्मत ने मारा जोर, जयंत ने दिया टिकटस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में लौटी भाजपावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शनभाकियू

Read More »