चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया 28 गारबेज टिपर वाहन का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। शहर की गलियों और मोहल्लों में अब सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ एवं सुनिश्चित होने जा रही है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को 28 नए गारबेज टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और प्रभावी बनाने के लिए खरीदे गए ये वाहन सीधे विभिन्न वार्डों में उतारे गए, जिससे बड़े वार्डों में भी हर घर तक सफाई सेवाएं आसानी से पहुंच सकें।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका परिसर से पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं सभासदों के साथ खरीदे गए 28 नए गारबेज टिपर वाहनों का उद्घाटन कर शहर की सफाई व्यवस्था को नई रफ्तार दी। शहर के 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से खरीदे गए इन वाहनों को उद्घाटन के बाद सीधे वार्डों में भेजा गया, ताकि बड़े वार्डों में हर घर तक कचरा उठाने की सुविधा और आसान हो सके।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने गंगनहर पटरी पर लगाया एक पेड़ मां के नाम

वाहनों के लोकार्पण अवसर पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वाटिका पैदल भ्रमण करते हुए वहां सफाई व्यवस्था को परखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए हम राज्य वित्त एवं 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से करीब 98 नए गारबेज टिपर वाहनों की खरीद कर रहे हैं। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत करीब 1.96 करोड़ रुपये की धनराशि से पहली खेप के रूप में 28 नए टिपर वाहनों की प्राप्ति हुई। एआरटीओ से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होने के बाद इनको आज वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए रवाना किया गया है। डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने की इससे शुरुआत की गई है। जल्द ही पालिका प्रशासन दो स्लॉट मे 55 और नए गारबेज टिपर वाहन खरीदेगी, जिससे सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था और तेज़ व प्रभावी होगी।

इसे भी पढ़ें:  आंखों में धूल झौंककर उड़ा लिया भाजपा नेता का मोबाइल फोन

उन्होंने बताया कि इन वाहनों के आने से वार्डों में कचरा संग्रहण का समय कम होगा और साफ-सफाई के स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। बताया कि ये वाहन नगरपालिका के साथ काम कर रही कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज लि. को हैंड ओवर किये जा रहे हैं। 67 टिपर वाहन पहले उनको दिये गये हैं। इनको आवश्यकता के अनुसार बड़े वार्डों में लगाया जा रहा है, जहां एक गाड़ी से डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण में समस्या बनी थी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 40 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए टैण्डर निकाला गया है, साथ ही 30 गारबेज टिपर वाहनों की खरीद के लिए 15वें वित्त में डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इनकी खरीद के लिए भी पालिका प्रशासन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, शौकत अंसारी, नौशाद पहलवान, मौहम्मद शहजाद, सतीश कुकरेजा, अन्नु कुरैशी, अमित पटपटिया, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज पाल, मोहन वैद, दुष्यंत कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  इमरान मसूद को बच्चों का प्यारा निवेदन: 'खेल का मैदान साफ करवा दीजिए'

Also Read This

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत: सीएम योगीईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल सकती है।  पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने

Read More »

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »

जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आसपास की पेपर मिलों में भी बढ़ाई गई सतर्कता मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर स्टॉक में रविवार को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इसे भी पढ़ें:  संतान पाने की चाहत में शिव मंदिर में दी कबूतर की बलीआग की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरनगर के अलावा बुढ़ाना, जानसठ और

Read More »