उत्तर प्रदेश में अल-कायदा मॉड्यूल का पर्दाफाश, चार आतंकवादी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में आतंकी संगठन अल-कायदा के एक खतरनाक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। गुजरात एटीएस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बुधवार को गुजरात एटीएस ने प्रेस वार्ता में बताया कि इनमें दो आतंकी गुजरात से, एक दिल्ली से और एक नोएडा से पकड़ा गया है। नोएडा से गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान अली के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर-63 में रहता है। सभी आरोपी अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टीनेंट (AQIS) से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः रंगदार धर्मेन्द्र मलिक के समर्थन में सड़कों पर जन सैलाब

नकली नोट और जहरीली सोच का गठजोड़

गिरफ्तार आतंकियों पर नकली नोटों के रैकेट को चलाने और साथ ही आतंकी विचारधारा के प्रचार का आरोप है। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कुछ संदिग्ध ऐप्स की मदद से लोगों को कट्टरपंथ की ओर मोड़ रहे थे। ATS के अनुसार, चारों आरोपी युवाओं की ब्रेनवॉशिंग कर अल-कायदा में भर्ती कराने का काम कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन की अचानक मौत, परिजनों में कोहराम

डिजिटल सबूत और संदिग्ध ऐप्स की मौजूदगी

ATS को आरोपियों के पास से कई सोशल मीडिया हैंडल, चैट्स और डिजिटल दस्तावेज मिले हैं। इसमें ऐसे ऐप्स का भी ज़िक्र है जो ऑटो-डिलीटिंग मैसेज फीचर के चलते जांच एजेंसियों की पकड़ में आसानी से नहीं आते। एटीएस की साइबर टीम फिलहाल सभी डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी है। एजेंसियों को आशंका है कि इस मॉड्यूल के तार अन्य राज्यों या विदेशी नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़, ओडीओपी में मिला जीआई टैग

बड़ी आतंकी साजिश की आशंका

गुजरात ATS का यह ऑपरेशन एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। चारों आरोपियों से पूछताछ जारी है, और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज वैदिक संस्कृति, राष्ट्रभावना और सामाजिक एकता का संगमः गौरव स्वरूपस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मस्त अधिकारियों को पस्त किसानों की पीड़ा सुनाने आ रहे धर्मेन्द्र मलिकवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  अब वैश्विक बाजार में दस्तक देगा जिले का गुड़,

Read More »