नशे के खिलाफ बुग्गी पैदल यात्रा पर निकले शिव भक्त रविन्द्र

मुजफ्फरनगर। नशे की चपेट में आ रहे युवाओं को जागरूक करने के लिए हरियाणा के सफीदों निवासी रविंद्र तोमर ने अनोखी मुहिम शुरू की है। वह ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे और नशा मुक्ति का संदेश लेकर बुग्गी पर सवार होकर पदयात्रा पर निकले हैं। बुधवार को उनकी यात्रा पानीपत-खटीमा हाईवे होते हुए बघरा पहुंची, जहां लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और सामाजिक जागरुकता के लिए इस युवा की सोच की सराहना की गई। रविन्द्र तोमर ने बताया कि वो युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हुए अपनी कांवड़ को इस अभियान के लिए समर्पित कर रहे हैं। वो हरिद्वार से गंगा जल लेने जा रहे हैं और अपने गांव में मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। बुग्गी को वो पैदल ही खंच रहे हैं, जिस पर धर्म और राष्ट्र के प्रतीक के रूप में ध्वज लहरा रहे हैं। बघरा पहुंचने पर रविन्द्र का लोगों ने स्वागत और सत्कार किया तथा उनकी सोच की सराहना भी की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो बस और 5-6 कार में आये 100 लोगों ने टोल कर्मियों को पीटा

इस युवा रविन्द्र तोमर ने बघरा पहुंचने पर बताया कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और समाज में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जिसमें वह गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बता रहे हैं।रविंद्र तोमर की योजना हरिद्वार तक पदयात्रा करने की है, जहां से वह गंगाजल लेकर हरियाणा लौटेंगे और मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को भेंट करेंगे। इसके साथ ही राज्य में युवाओं को नशाखोरी से दूर करने के लिए सरकार द्वारा पहल करने की मांग भी वो करेंगे। इसके बाद गांव में जाकर वो जलाभिषेक कर अपनी कांवड़ को इस अभियान के लिए समर्पित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगाजल नशा मुक्ति का प्रतीक बनकर सरकार को यह संदेश देगा कि अब समय आ गया है कि युवाओं को सही दिशा में ले जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल ने संभलहेड़ा मंदिर में किया शिव का रुद्राभिषेक

उनकी बुग्गी पर लगे स्लोगनकृ‘नशा छोड़ो, देश जोड़ो’, ‘युवाओं को चाहिए शिक्षा, नहीं चाहिए नशा’कृराहगीरों और ग्रामीणों का ध्यान खींच रहे हैं। जगह-जगह लोग उन्हें सुनने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं और उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर ऐसे प्रयास लगातार होते रहें, तो युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बाहर निकाला जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFDARNAGAR-पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी ने अपनी सामने ली हाजिरी

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »