PALIKA-रिकॉर्ड रूम में मनमानी का आलम, चेयरपर्सन ने पकड़ा बाहरी कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने के लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा लगातार कार्यवाही और औचक निरीक्षण के बावजूद भी कुछ कर्मचारी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। रिकॉर्ड रूम में पहले बिना आदेश के एक कर्मचारी को कार्य करते पकड़ा गया तो रिकॉर्ड रूम लिपिक को सख्त हिदायत दी गई, लेकिन इसके बाद भी रिकॉर्ड रूम में लापरवाही और मनमानी का पूरा आलम कायम है। अब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने करीब सौ साल के गोपनीय दस्तावेजों का रखरखाव करने वाले रिकॉर्ड रूम में बाहरी कर्मचारी को कार्य करते हुए पकड़ा। इससे नाराज चेयरपर्सन ने रिकॉर्ड रूम लिपिक को नोटिस जारी करते हुए रिकॉर्ड रूम की गोपनीयता को भंग करने के आरोप में उनसे स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी है।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल पहुंचकर कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए कार्य व्यवस्था को परखा। इसी बीच जब वो रिकॉर्ड रूम में पहुुंची तो वहां पर रिकॉर्ड रूम लिपिक तनवीर आलम के साथ एक बाहरी कर्मचारी को भी कार्य करते हुए पकड़ लिया। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए छानबीन की तो पता चला कि तनवीर आलम ने मनमाने ढंग से अपने निजी खर्च पर एक युवक को प्राइवेट तौर पर रिकॉर्ड रूम में कर्मचारी के रूप में रखा हुआ था, जिससे वो अपने सहयोगी के रूप में कार्य करा रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपनी बीमारी को कारण बताते हुए सफाई पेश करने का प्रयास भी किया, लेकिन चेयरपर्सन ने पालिका की गोपनीयता को भंग करने के लिए मनमाने ढंग से कार्य करने के लिए उनको जमकर फटकार लगाई और उनको नोटिस जारी करते हुए इस गंभीर लापरवाही के लिए तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें:  कठिन परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्रः कपिल देव

गोपनीयता भंग करने का प्रयास, निलंबित करने की दी चेतावनी

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि वो सोमवार को दोपहर बाद टाउनहाल के औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। सभासद राजीव शर्मा, देवेश कौशिक, बबीता वर्मा, रविकांत शर्मा के अलावा ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार और सीएसएफआई योगेश कुमार भी निरीक्षण में साथ थे। कर विभाग के निरीक्षण में बीसी शोभित कुमार और वसीम अहमद कार्यालय से अनुपस्थित मिले। दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। रिकॉर्ड रूम में निरीक्षण के दौरान लिपिक तनवीर आलम के अलावा तीन अन्य व्यक्ति मिले। जानकारी की तो पता चला कि दो व्यक्ति अपने भवन की नकल लेने के लिए आये थे, जबकि एक व्यक्ति कक्ष में कार्य करता हुआ पाया गया। युवक से जानकारी की तो बताया कि रिकॉर्ड लिपिक तनवीर आलम ने उसको प्राइवेट तौर पर अपने सहयोग के लिए रखा है। उन्होंने तत्काल ही बाहरी युवक को रिकॉर्ड रूम से बाहर निकलवाया और तनवीर आलम के आचरण के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मनमाने ढंग से किसी बाहरी व्यक्ति को रखकर कार्य कराया जाना गंभीर प्रकरण है। रिकॉर्ड पालिका की अमूल्य सम्पत्ति है और सौ वर्ष से पुराना रिकॉर्ड वहां है। ऐसे में उसके खुर्द-बुर्द होने और कूटरचित दस्तावेज बनाने के साथ ही गोपनीयता भंग होने की संभावना है, इसी को लेकर तनवीर आलम से जवाब तलब किया गया है। नोटिस में उन्होंने लिपिक तनवीर को निलम्बित करने की चेतावनी भी दी है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने डीएम से कहा-एमआईटूसी कंपनी का भुगतान रोकें

अलाव में गड़बड़ी पर निलम्बित होते-होते बचे, बार-बार मिला अभयदान

लिपिक तनवीर आलम पिछले कई महीनों ने अपने नकारात्मक आचरण और कार्यशैली के कारण चर्चाओं में बने रहे हैं। सर्दियों में शहर में अलाव व्यवस्था का प्रभार चेयरपर्सन ने उनको दिया था, लेकिन जब डीएम उमेश मिश्रा औचक निरीक्षण पर निकले तो इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उन्होंने पकड़ी और लिपिक तनवीर को निलम्बित करने के निर्देश ईओ को दिये थे। हालांकि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के समक्ष उन्होंने गलती मानी तो उनको डीएम की नाराजगी के बावजूद भी चेयरपर्सन ने अभयदान दे दिया था। इसके बाद पिछले दिनों चेयरपर्सन ने निरीक्षण में रिकॉर्ड रूम में कम्पनी बाग के माली शैलेन्द्र को बिना किसी आदेश के कार्य करते हुए पाया तो भी इसमें तनवीर आलम की मनमानी सामने आई थी। शेलेन्द्र को वहां से हटाया गया। अब प्राइवेट कर्मचारी वहां पर मिला तो चेयरपर्सन के सब्र का बांध टूटता नजर आया। लिपिक तनवीर आलम का कहना है कि वो गंभीर रूप से बीमार है। उनको कोई सहयोगी भी नहीं दिया गया है। अकेला काम नहीं हो पाता है। बाहरी कर्मचारी उन्होंने सहयोग के लिए रख लिया था। नोटिस उनको मिला है, वो मौखिक तौर पर अपना जवाब चेयरपर्सन को दे चुके हैं, जिससे चेयरपर्सन संतुष्ट हैं। कर्मचारी हटा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  हिंदू समाज में बढ़ रहा ललित मोहन का मोह, क्रांतिसेना से जुड़े सोनू और मनोज

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सपा ने अहमदाबाद प्लेन क्रेश के मृतकों को दी श्रद्धांजलिस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका लाइट खरीद में फंसे शिकायतकर्ता सभासदवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  जहीर फारूकी ने डीएम से पुरकाजी में मांगा इंटर

Read More »