एमडीए की बड़ी पहल-शहर में दिखेगी लखनऊ की झलक

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ;एमडीएद्ध के प्रयास रंग लाये तो जल्द ही अपने शहर में भी लखनऊ जैसे विकास की झलक नजर आयेगी। एमडीएम ने शासन की प्राथमिकता पर मॉडल उपविधिदृ2021 के अन्तर्गत शहर के बाजार को एकरूपता प्रदान करने की कवायद में कदम आगे बढ़ाया है। इसके लिए एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने अपनी टीम के साथ मिलकर शहर के प्रकाश चौक से महावीर चौक वाली सड़क के भवनों का फसाड नियंत्रण योजना के तहत चयनित किया है। यहां के व्यापारियों और भवन स्वामियों की बैठक बुलाने की तैयारी है, जिसमें एमडीए अपनी पूरी योजना को सामने रखते हुए सभी को इसके लिए प्रेरित करने जा रहा है कि भवन को मुख्य भाग एक कलर कोड में बनाया जाये।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा के निर्देशन में एमडीए की टीम जनपद मुजफ्फरनगर में पहली बार मॉडल उपविधिदृ2021 के अनुसार शहर के एक बाजार को एकरूप और एक रंग प्रदान करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए महावीर चौक से प्रकाश चौक के बीच में फसाड नियंत्रण हेतु एक नई पहल की जा रही है। इस पहल से शहर का सौंदर्यीकरण होगा और इस बाजार में भवनों को हजरतगंज चौराहा लखनऊ की तर्ज पर एक रूप प्रदान किया जायेगा। इस योजना में भवनों के अग्रभाग एक कलर कोड देने की तैयारी है। इससे शहर में जहां लखनऊ की झलक नजर आएगी वहीं यह बाजार स्थापित होने पर शहर का नाम रोशन होगा।

एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि फसाड नियंत्रण के तहत महावीर चौक से प्रकाश चौक तक की सड़क को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है। इसमें सड़क के दोनों बने प्रत्येक भवन के मुख्य भाग को एकरूपता देने का प्रयास किया गया है। यहां पर दुकानों के नाम, भवन के रंग रूप और अन्य चीजों को एक समान लाकर इस बाजार को एकरूपता प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। यह सफल रहा तो इसको जिले में अन्य स्थानों पर भी हम लागू कराने की योजना पर अमल करेंगे। प्राधिकरण द्वारा शहर को सुंदर बनाने हेतु शुरू की गई इस पहल में जनपदवासियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि फसाड नियंत्रण के तहत किसी भी बाजार या क्षेत्र के सभी भवनों के मुख्य भाग को एकरूप प्रदान करने का कार्य किया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मतगणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम बोले-निष्पक्ष रहें सभी अफसर

उपाध्यक्ष कविता मीणा ने क्षेत्रीय एई एके जैन के साथ ही उनके सहयोगी अवर अभियंताओं संदीप कुमार और जयकरण को इस योजना पर तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। बताया गया कि महावीर चौक से प्रकाश चौक के भवनों को सर्वे तो एमडीए की टीम ने कर लिया है। इसके बाद ही इस क्षेत्र का चयन किया गया है। यह सड़क पूरी तरह से व्यवसायिक है और यहां पर बड़े व्यवसायिक भवन बने हुए हैं। इनमें शोरूम और हॉस्पिटल भी शामिल हैं। जल्द ही इस क्षेत्र के सभी भवन स्वामियों और व्यापारियों के साथ एमडीए मीटिंग करते हुए अपनी योजना को उन तक पहुंचाने के लिए तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि एक दो दिनों में व्यापारियों के साथ मीटिंग की जायेगी। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में विद्युत ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा डालने पर पालिका अलर्ट

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किशोरी का अपहरण कर किया रेपबचना शर्मा ने

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »