उद्यमी सतीश गोयल की गौशाला में आया नया मेहमान

मुजफ्फरनगर। धर्म और संस्कृति के प्रति हमेशा ही संवेदनशील रहते हुए समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहने वाले जनपद के प्रमुख उद्यमी और समाजसेवी सतीश चन्द गोयल की गौशाला में सोमवार को एक नये मेहमान का आगमन हुआ। इस मेहमान के आने से पूरे गोयल परिवार में हर्ष और उल्लास नजर आ रहा है। उन्होंने खुद गौशाला पहुंचकर इस नये मेहमान को गोद में उठाते हुए पुच्कार और दुलार करते हुए स्वागत किया।

टिहरी आयरन प्रा. लि. के चेयरपर्सन समाजसेवी सतीश चन्द गोयल के परिवार में सोमवार को हर्ष का वातावरण बना नजर आया। वो मुख्य रूप से कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ जुड़े रहकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य करते हुए समाज सेवा में भी अग्रणी रहते हैं। गौवंशीय पशुओं के प्रति उनकी आस्था और संस्कार भी सभी को प्रेरित करते हैं। उनकी फैक्ट्री टिहरी आयरन में गौवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिए गौशाला बनी हुई हैं। यहां पर उनके द्वारा दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर को भी संरक्षित किया गया है। यह गाय उस समय पूरी दुनिया में चर्चा का कारण बनी थी, जबकि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी गौशाला में इस गाय को चारा खिलाकर इसका सत्कार करते हुए नजर आये थे।

इसे भी पढ़ें:  चिकित्सक दम्पति के पुत्र कोविद का यूपी क्रिकेट टी-20 लीग में चयन

सोमवार को उद्यमी सतीश गोयल की गौशाला में पुंगनूर गाय का प्रसव हुआ और इस गाय ने एक स्वस्थ बछड़े को जन्म दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सतीश गोयल गौशाला पहुंचे और वहां गौ माता को दुलार करने के साथ ही नवजात बछड़े को अपनी गोद में उठाकर उसको भी दुलार किया। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह परिवार में कोई सदस्य आने जैसे हर्ष का ही अवसर है। उन्होंने पिछले दिनों अपनी गौशाला मं पुंगनूर गाय को संरक्षित करने के लिए दो गाय और एक बछड़ा मंगाया था। इस गाय की कीमत करीब दो लाख रुपये है। अब यह परिवार और बढ़ा है। गौमाता और नवजात बछड़ा स्वस्थ हैं।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की हर देसी गाय की नस्ल अपने आप में ख़ास है, ऐसी ही एक विलुप्त होती गाय की नस्ल है पुंगनूर जो अपने छोटे कद के लिए पूरी दूनिया में मशहूर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल के कारण इसे अब संरक्षित करने की दिशा में काम चल रहा है। सतीश गोयल ने बताया कि आम गाय के दूध में जहाँ 3.5 प्रतिशत फैट होता है, वहीं पुंगानुर में 8 प्रतिशत फैट पाया जाता है। ये गाय एक दिन में दो से तीन लीटर तक दूध देती है। अगर इसके चारे की बात करें तो एक दिन में 5 किलो तक चारा खा लेती है।

इसे भी पढ़ें:  अली खामेनेई की हत्या के विरोध में मुजफ्फरनगर में सड़क पर उतरे शिया सोगवार

Also Read This

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  शहर में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्राबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार

Read More »

गूगल मैप का धोखाः छूटी पुलिस भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी पहुंचे शामली

चार अभ्यर्थियों ने लगाया गलत लोकेशन देकर भटकाने का आरोप, पुलिस-प्रशासन गूगल और भर्ती बोर्ड से करेगा पत्राचार मुजफ्फरनगर। तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के बीच गूगल मैप की कथित त्रुटि चार युवाओं के लिए भारी पड़ गई। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए गाजियाबाद और हापुड़ के चार अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के बजाय शामली जनपद के जंगल क्षेत्र में भटक गए, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है, जबकि पुलिस प्रशासन ने गूगल से जवाब तलब करने और भर्ती बोर्ड से भी आवश्यक पत्राचार करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार धमेन्द्र चौधरी, अरुण

Read More »

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »