सातवीं बार सेवा विस्तार पाने वाले IAS: आंजनेय कुमार सिंह की खास कहानी

उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में इस वक्त सबसे चर्चित नाम है–सिक्किम कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह। एक बार फिर उन्हें सेवा विस्तार मिला और यह कोई आम बात नहीं, बल्कि सातवीं बार हुआ है जब केंद्र सरकार ने यूपी सरकार के प्रस्ताव पर उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया है। यानी अब अगस्त 2026 तक वे यूपी में प्रशासनिक पद पर बने रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दुकान के विवाद में तनाव, पीड़ित ने दी पलायन की धमकी

बुलंदशहर से मुरादाबाद तक: प्रशासन की मिसाल

आंजनेय कुमार सिंह मूल रूप से यूपी के मऊ जिले के सलाहाबाद गांव से हैं। उन्होंने सिक्किम कैडर में 8 साल सेवा की और 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए। यहां उन्होंने बुलंदशहर, फतेहपुर, रामपुर के जिलाधिकारी से लेकर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर तक की ज़िम्मेदारी संभाली।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो बस और 5-6 कार में आये 100 लोगों ने टोल कर्मियों को पीटा

आजम खान के खिलाफ सशक्त कार्यवाही

रामपुर के जिलाधिकारी रहते हुए आंजनेय कुमार सिंह ने सपा नेता आजम खान के खिलाफ कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उनके प्रशासनिक निर्णयों के चलते आजम खान के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए और जेल तक भी जाना पड़ा। उनकी इसी सख्त कार्यशैली के कारण वे यूपी प्रशासन और आम जनता के बीच लोकप्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-योगी सरकार में दबंगों का डर, पलायन को तैयार एक परिवार

सेवाविस्तार का रिकॉर्ड

आंजनेय कुमार सिंह को अब तक चार बार एक-एक साल और दो बार छह-छह महीने का सेवा विस्तार मिल चुका है। ताजा एक्सटेंशन के साथ उनका यूपी में कार्यकाल 11 वर्ष का हो जाएगा। 

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-योगी सरकार में दबंगों का डर, पलायन को तैयार एक परिवारस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दो बस और 5-6 कार में आये 100 लोगों ने टोल कर्मियों को पीटावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR_गौशाला में कई गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप,

Read More »