अल्पायु में युवा रालोद नेता हर्ष राठी का निधन, छाया गहरा शोक

हर्ष राठी लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गये थे। उनका लंबा उपचार चला और उनका लीवर प्रत्यारोपण का ऑपरेशन किया गया।

मुजफ्फरनगर। राजनीति के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद माने जाने वाले युवा रालोद नेता हर्ष राठी के असमय निधन की खबर ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। कम उम्र में जीवन की डोर टूटने से न केवल परिवार बल्कि समर्थकों और राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे पिता के राजनीतिक संस्कारों से सधे हर्ष ने छात्र नेता के रूप में बड़ा नाम कमाया था। छात्र राजनीति से शुरू हुई उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा ने उन्हें युवाओं की मजबूत आवाज बनाया था, मगर नियति के इस क्रूर मोड़ ने यह कारवां रोक दिया। उनके अचानक निधन की खबर ने परिवार, समर्थकों और राजनीतिक हलके को स्तब्ध कर दिया, जबकि हर्ष के यूं अचानक चले जाने से उनके दो नन्हें बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया।

इसे भी पढ़ें:  सपा सांसद ने पूछा-पंचायत चुनाव में क्या विदेशियों से वोट डलवाओगे डीएम साहब!
रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के साथ हर्ष

राष्ट्रीय लोकदल में युवा विंग के जिलाध्यक्ष और सहारनपुर मंडल में युवा विंग के अध्यक्ष रह चुके छात्र नेता हर्ष राठी पुत्र स्व. बाबूराम राठी निवासी लालबाग गांधी कालोनी का बुधवार देर रात आवास पर ही आकस्मिक निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। हर्ष राठी को राजनीति विरासत में मिली। मूल रूप से भोपा क्षेत्र के गंाव बेहड़ा थू्र निवासी उनके पिता स्व. बाबूराम ने चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में राजनीति शुरू की और चौधरी अजित सिंह के साथ मिलकर संघर्ष किया। वो रालोद में जिलाध्यक्ष रहे और जिला सहकारी बैंक के सभापति भी चुने गये।

इसे भी पढ़ें:  नावला देवस्थान पर्यटन स्थल स्वीकृति, 77.86 लाख मंजूर

बाबूराम राठी की राजनीतिक विरासत को उनके छोटे पुत्र हर्ष राठी ने संभाला। वो जनता इंटर कॉलेज भोपा के छात्र रहे और फिर एसडी मैनेजमेंट कॉलेज से प्रबंधन कौशली की डिग्री हासिल करने के साथ ही डीएवी डिग्री कॉलेज से वकालत भी की। छात्र जीवन से ही हर्ष राठी ने अपने पिता के नेतृत्व की छांव में एक छात्र नेता के रूप में अच्छी पहचान बनाई और रालोद में ही उनको युवा विंग का जिलाध्यक्ष बनने का अवसर चौधरी अजित सिंह ने दिया।

सूत्रों के अनुसार करीब दो साल से हर्ष राठी लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गये थे। उनका लंबा उपचार चला और आखिरकार मेदांता में दिसंबर 2024 को उनका लीवर प्रत्यारोपण का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद से भी उनकी सेहत में कोई खास सुधार नहीं आया और बुधवार को आवास पर ही उनका निधन हो गया। हर्ष राठी मात्र 37 साल की अल्पायु में यह संसार छोड़ गये। वो अपने पीछे पत्नी और दो बेटों के साथ बड़े भाई सि(ार्थ और अन्य परिजनों को रोता बिखलता छोड़ गये। गुरूवार को सवेरे नई मंडी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, सुधीर भारतीय, अभिषेक गुर्जर, रामनिवास पाल सहित सैंकड़ों लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में दुकानदारों की पहचान पर नाराज़ हुए विधायक पंकज मलिक

Also Read This

पशु चोरी का 36 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में शातिर घायल, दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ के बाद किसान के घेर से चुराई गई तीन गाय, अवैध तमंचा और चोरी में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में एक किसान के घेर से गौवंशीय पशुओं की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। गांव निजामपुर-मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन गाय, अवैध तमंचा और घटना में प्रयुक्त पिकअप ट्रक बरामद किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Read More »

घर में तांक-झांक के विवाद में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

गोली लगने के बाद घायल युवक ने धारदार लोहे की पत्ती से किया पलटवार, गांव कुतुबपुर दताना में तनाव व्याप्त, एसपी देहात ने मौके पर पहुंच लिया जायजा मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर दताना गांव में घर में तांक-झांक को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर फायरिंग और धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

भव्य होगा चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव, 4 मई को सजेगा अलौकिक दरबार

10 वर्ष बाद मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे नंदू जी महाराज, भजन संध्या, छप्पन भोग और श्याम रसोई होगी आकर्षण का केंद्र मुजफ्फरनगर। श्याम भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और श्रद्धा का अद्भुत संगम सजने जा रहा है। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति (रजि.) द्वारा आयोजित चतुर्दशम श्री श्याम गुणगान महोत्सव में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में 10 वर्षों बाद वृंदावन से नंदू जी महाराज की भजन प्रस्तुति होगी। आयोजन को लेकर शनिवार को श्री गणपति धाम, भरतिया कॉलोनी में पत्रकार वार्ता आयोजित कर समिति ने विस्तृत जानकारी साझा की। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी अशोक गर्ग द्वारा मीडिया को बताया गया कि श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति द्वारा आगामी

Read More »

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »