कलेक्ट्रेट कर्मियों ने पंजाब बाढ़ राहत के लिए दी एक लाख की राशि

एडीएम वित्त एवं एडीएम प्रशासन को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रिीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा के पदाधिकारियों ने सौंपी धनराशि

मुजफ्फरनगर। पंजाब में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुजफ्फरनगर के कलेक्ट्रेट कर्मियों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लाख रुपये की राहत राशि जुटाई। यह सहयोग राशि सोमवार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह को सौंपी। इसके बाद राशि औपचारिक रूप से पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई गई।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अम्मार हैदर, सचिव मनीष कुमार शर्मा और संगठन मंत्री पुष्पेन्द्र कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित कर्मचारियों में शैफालिका साहनी, नरेन्द्र कुमार, सुभाष राठी, पीयूष कुमार, सचिन कुमार, विजय कुमार, उपेन्द्र कुमार, संजय कुमार, दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार और आशीष कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। अध्यक्ष अम्मार हैदर और सचिव मनीष कुमार शर्मा ने सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में कलेक्ट्रेट परिवार का यह योगदान न सिर्फ मानवीय संवेदना बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। साथ ही उन्होंने समाज के अन्य वर्गों से भी अपील की कि वे आगे आकर राहत कार्यों में सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल जा रहे छात्रों को दबंगों ने बीच रास्ते में पीटा, वीडियो वायरल

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  भाकियू ने मुजफ्फरनगर जिला कार्यकारिणी भंग की, संगठन में नई हलचलआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »