बेइज्जती करने की रंजिश में हुआ डिप्टी मैनेजर का कत्ल

छपार टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो को पुलिस ने किया लंगड़ा

मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र में टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर की हत्या चंद मिनट की खुन्नस के कारण की गई। ड्यूटी पर देरी से आने के कारण टोका टाकी करने की रंजिश में पहले कमरे पर आकर मारपीट की और अपहरण करने के बाद हत्या कर दूसरे जिले में शव को फैंक दिया गया। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही हत्यारोपियों को दबोच लिया। घटना में वांछित तीन हत्याभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो अभियुक्त गोली लगने से घायल हुए हैं। उनके कब्जे से अवैध असलहे, मोबाइल फोन, एक डंडा व घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार बरामद की गई है।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्लाजा मैनेजर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 18/19 सितम्बर की रात दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर अरविन्द पांडेय पुत्र प्रकाश निवासी चंदौली और कुछ टोल कर्मियों के बीच ड्यूटी पर देरी से आने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि टोल कर्मियों ने अरविन्द पांडेय के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर ले गए। टोल मैनेजर मुकेश चौहान से भी मारपीट की गई। इस मामले में घायल मुकेश चौहान ने एसएसपी को शिकायत की थी। मुकेश चौहाने के अनुसार 18 सितम्बर की रात करीब डेढ़ बजे वो टोल के पास किराये के मकान में अपने कमरे में डिप्टी मैनेजर अरविंद के साथ सोये हुए थे, आरोपियों ने अपने साथ आये चार पांच लोगों के साथ आकर कमरा खुलवाया और तमंचों के आतंक से भयभीत करते हुए मारपीट की, अरविंद को अपनी कार में डालकर ले गये थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-छपार टोल पर परिवार की पिटाई में मुकदमा दर्ज

19 सितम्बर को थाना जानी, मेरठ से एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान अरविन्द पांडेय के रूप में हुई। इसके बाद छपार थाने में मुकेश की तहरीर पर दर्ज जानलेवा हमले के अभियोग में हत्या की धाराएं जोड़ी गईं।
एसएसपी ने बताया कि 19/20 सितम्बर की रात छपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बदमाश अर्टिगा कार से एनएच-58 की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने बाईपास पुल के नीचे चेकिंग शुरू की। कुछ देर में संदिग्ध अर्टिगा कार दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया गया। गाड़ी सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त शुभम उर्फ मनी पुत्र उपेन्द्र निवासी मोहम्मदपुर राय सिंह थाना भोराकलां और उसका साथी शेखर पुत्र अशोक निवासी मौहल्ला सिरौही थाना गुलावठी बुलन्दशहर पुलिस की गोली लगने के कारण घायल हो गये। जबकि इनके एक साथी प्रदीप कुमार पुत्र मनवीर निवासी आदर्श नगर कॉलोनी बुलन्दशहर को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि टोल पर ड्यूटी में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद मैनेजर और डिप्टी मैनेजर द्वारा की गई कथित अभद्रता से नाराज़ होकर उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई। पहले दोनों के साथ मारपीट की गई और फिर डिप्टी मैनेजर अरविन्द पांडेय का अपहरण कर हत्या कर दी गई। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सहित कुल नौ पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनमें उपनिरीक्षक दीपक कुमार, राहुल कुमार, शुभम त्यागी, रजत कुमार, सत्यप्रकाश यादव, राहुल कुमार वर्मा तथा कांस्टेबल कैलाश कुमार और सोहनवीर शामिल हैं।

Also Read This

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »