दीपोत्सव की धूम–दीपों की रोशनी से जगमगाया एम.जी. पब्लिक स्कूल

एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल का विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों के साथ अभिनंदन किया

मुजफ्फरनगर। दीयों की टिमटिमाती रोशनी, उल्लास से भरा वातावरण और आपसी सौहार्द का संदेश, कुछ ऐसा ही दृश्य एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का नजर आया। इस आयोजन ने दीपावली पर्व की परंपरा को जीवंत करते हुए आत्मीयता, उत्साह और संस्कृति का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया।

सोमवार की शाम एम.जी. पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यहो शिक्षिक-शिक्षिकाओं के बीच पहुंचे एम.जी. चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल द्वारा विद्यालय परिसर में आगमन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने उनका समस्त शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में रंगदारी-लूट केस में हिंदूवादी संगठन का युवा नेता गिरफ्तार

सभी ने सबसे पहले विद्यालय के संस्थापक स्व. लाला हरबंस लाल गोयल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को नमन किया। इसके बाद मिट्टी के दीयों को प्रज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत की गई। परिसर जय राम के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो गया। पूरा विद्यालय प्रांगण रंग-बिरंगे दीपों की रोशनी से जगमगाने लगा। हर कोने को सजाया गया था,दृ दीपों के माध्यम से बनी दीपमालाएं, सौंदर्य का प्रतीक बनकर यह संदेश भी दे रही थीं कि प्रकाश से ही अंधकार को मिटाया जा सकता है। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ ने एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।

इसे भी पढ़ें:  शर्म करो! शिक्षा के बाजारीकरण की आग में जला उज्जवलः चन्द्रशेखर

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=pfbid02NZtUQbjxjpngGtuwTQ24Rf71YR7pCQdiuwmsncdnPciThJw6dkfFLVbwREPvy3e5l&id=100063654049794

चेयरमैन सतीश चन्द गोयल ने सभी को दीपावली व पंच दिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई देते हुए यह कामना की कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सभी को अपनी धार्मिक परंपराओं के साथ जुड़ने और सामाजिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने भी इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मिक प्रकाश फैलाने, अच्छाई को अपनाने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का संदेश है। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  आई लव मौहम्मदः वीडियो वायरल के बाद बुढ़ाना पहुंचे डीएम व एसएसपी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *