मुजफ्फरनगर-रिटायर्ड जज की पत्नी का प्लाट कब्जाने का प्रयास

दोनों पक्षों के बीच प्लाट पर मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में चल रहा है कि मुकदमा, कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में एक संपत्ति विवाद में दो लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें आरोप है कि दोनों लोगों ने जमीन पर तैनात सुरक्षा गार्ड को धमकाते हुए अवैध कब्जा करने के लिए प्रवेश की कोशिश की। ये प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद सामने आया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।
थाना नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला द्वारिकापुरी निवासी विवेक मित्तल पुत्र स्व. लवकुश मित्तल ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवेक ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी माता शशि मित्तल एवं चाची स्व. अरूणा मित्तल के द्वारा आनन्द नर्सिंग होम भोपा रोड़ पर जमीन को बजरिये बैनामा खरीद करके एक अहाते के रूप में उसकी चारदीवारी करके पेड पौधे लगाकर लगातार काबिज चली आ रही हैं। प्लाट की चारदीवारी के अन्दर एक कमरा तथा मैन रोड पर मुख्य द्वार लोहे का तथा उत्तर दिशा में भी एक छोटा द्वार लगा रखा है तथा मुख्य द्वार पर पूरे परिवार के सदस्यों के नाम की प्लेट लगा रखी है।
विवेक का आरोप है कि सुरेन्द्र कुमार शर्मा पुत्र बूलचन्द शर्मा निवासी पटेल नगर आदि द्वारा उक्त भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की गई, जिस कारण शशि मित्तल एवं अरुणा मित्तल द्वारा सुरेन्द्र कुमार शर्मा आदि के विरूद्ध कब्जे में हस्तक्षेप न करने हेतु वाद योजित किये गये हैं, जो इस समय दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है जिनकी पैरवी उनके चाचा सेवानिवृत्त जज विजय कुमार मित्तल द्वारा की जा रही है। आरोप है कि सुरेन्द्र कुमार शर्मा आदि द्वारा दीवानी न्यायालय मे वाद विचाराधीन होने के बावजूद स्वय एवं अपने साथी देवेन्द्र आदि के साथ जाकर प्लाट पर नियुक्त सिक्योरिटी गार्ड को गाली गलौच व धमकाते हुए प्लाट के अन्दर घुसने का प्रयास किया तथा मोबाईल द्वारा फोटो व विडियो मुख्य द्वार की बनायी गयी।
विवेक ने कहा कि 18 अक्टूबर को समय करीब 3 बजे पुनः सुरेन्द्र कुमार शर्मा व उसके साथियों द्वारा प्लाट पर नियुक्त सिक्योरिटी गार्ड को गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया कि गेट का ताला खोलो हमें अन्दर जाना है। सिक्योरिटी गार्ड के मना करने पर सुरेन्द्र कुमार शर्मा व अन्य ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां रखी कुर्सी पर खड़े होकर मोबाईल से जबरदस्ती वीडियो बनायी और फोटोग्राफ्स खींचे। सिक्योरिटी गार्ड फोन से विवेक को घटना की सूचना दी। आरोप लगाया कि सुरेन्द्र कुमार शर्मा आदि द्वारा उनकी भूमि के बराबर में स्थित जय प्रकाश की अन्य भूमि पर मुकदमा हारने के पश्चात् कब्जा करने की कोशिश की गयी। जिसके सम्बन्ध में सुरेन्द्र कुमार शर्मा आदि के विरूद्ध थाना नई मण्डी मे मुकदमा पंजीकृत हुआ। सुरेन्द्र कुमार शर्मा व देवेन्द्र आदि लोगो की जमीनों पर अवैधानिक कब्जा करने का प्रयास करते है। बताया कि सुरेन्द्र कुमार शर्मा के खिलाफ कई मामले न्यायालयों मंे विचाराधीन हैं। विवेक ने बताया कि उन्होंने मामले में कार्यवाही के लिए पूर्व में भी पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर सुरेन्द्र शर्मा और देवेन्द्र के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर करते हुए पुलिस ने कार्यवाही प्रारम्भ कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  बीएसए कार्यालय में पूर्व विधायक उमेश मलिक का हंगामा, वीडियो हुआ वायरल

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस के खिलाफ पूरन सिंह को नरेश टिकैत की भाकियू

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »