नाज मंडी के नगर कार्यालय में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पंजीकृत उत्तर प्रदेश की बैठक नगर कार्यालय, अनाज मंडी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष दीपक गर्ग ने की, जबकि संचालन मनमोहन गर्ग ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता अश्वनी गर्ग मौजूद रहे। बैठक के दौरान हाल ही में संपन्न हुए कार्यक्रम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे अध्यक्ष दीपक गर्ग ने स्वीकृत किया। व्यापारियों ने पारदर्शी लेखांकन की सराहना की और हर्ष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग-अब पालिका ने पुलिस से मांगा साथ

बैठक में मुख्य कार्यालय (व्यापार भवन) की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुआ। व्यापारियों ने निर्णय लिया कि पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग से मुलाकात कर नगर में व्यापार भवन के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। इसके लिए एक कमेटी नगर अध्यक्ष से जल्द मिलकर प्रस्ताव रखेगी।

इसे भी पढ़ें:  अशरफ की पत्नी जैनब के मकान पर चला बुलडोजर, पीडीए ने किया ध्वस्त, कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही

अध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल को मजबूत और भव्य रूप देने के लिए सभी व्यापारियों को मंडल से जोड़ना प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक व्यापारियों को सदस्य बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि नगर का व्यावसायिक संगठन और अधिक सशक्त हो सके।

इसे भी पढ़ें:  बार-बार बिजली कटौती पर सख्ती, अब दिन में केवल दो बार ही होगा शटडाउन

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में मुख्य रूप से दिलशाद चार्ली, अश्वनी गर्ग, मनमोहन गर्ग, अजय जैन, गोपाल महेश्वरी, सरफराज अहमद आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Also Read This

देवबंद में डंपर की टक्कर से मोपेड सवार कामिल की मौत, महिला घायल

देवबंद। सांपला रोड पर देवबंद ब्लॉक के नजदीक डंपर की टक्कर से मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुलास अकबरपुर निवासी कामिल पुत्र फय्याज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 6 जून 2026 को कामिल अपनी पुत्रवधू के साथ मोपेड पर सवार होकर किसी कार्य से देवबंद आ रहे थे। जब वे देवबंद ब्लॉक के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र एवं मानसिक रोग चिकित्सा शिविर में 103 रोगियों का

Read More »

दलित युवक के कथित धर्मांतरण पर खड़ा हुआ विवाद

पत्नी ने जारी वीडियो जारी कर लगाए आरोप, स्वामी यशवीर ने की निष्पक्ष जांच की मांग मुजफ्फरनगर। देवबंद निवासी एक दलित युवक के कथित धर्मांतरण को लेकर नया विवाद सामने आया है। यह मामला तब गरमा गया जब युवक की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने एक मुस्लिम परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने भी इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसे भी पढ़ें:  प्री-बजट बैठक में भाकियू अराजनैतिक ने की कृषि बजट दोगुना कर स्वामीनाथन फॉर्मूला लागू करने पर जोरवायरल वीडियो में युवक की पत्नी

Read More »

जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका के टीएस शिवालिया ने लिया वीआरएसपुरकाजी कस्बे के लोगों

Read More »

कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधन, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण तथा पुनर्चक्रण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की

Read More »