देवबंद में चोरी की वारदात: अकेली महिला के घर से सोना-चांदी लेकर फरार हुए अज्ञात चोर

देवबंद नगर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के आभूषण और हजारों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना ताल्हेड़ी चुंगी क्षेत्र में स्थित एक विधवा महिला के मकान में रात देर से हुई।

 

जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे कीमती आभूषणों व नकदी को चुरा लिया। सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा टूटा देखा तो महिला को सूचना दी। घर पहुंचकर पीड़िता के होश उड़ गए।

इसे भी पढ़ें:  9,12,696 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट

 

पीड़ित महिला गुलशबा ने बताया कि उसके पति का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है और उसका बेटा विदेश में नौकरी करता है। वह अपनी बेटी के साथ पड़ोस में रिश्तेदारों के यहां रात को सोने चली जाती है। इसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जेल में ही मना बंदी आठ भाई-बहनों का रक्षाबंधन

 

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लगातार बारिश से गिरी कच्ची छत, मलबे में दबकर युवक की मौतप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़

Read More »