घने कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 13 की जलकर मौत, 70 घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 127 के पास 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई वाहनों में आग लग गई, जिससे भाजपा नेता समेत 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि करीब 70 लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहराूदन हाईवे पर कैमरे चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

 

हादसे के बाद जली हुई बसों से कटे हुए मानव अंग बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने 17 पॉलिथीन बैग में सुरक्षित रखकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। प्रशासन के अनुसार, पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही संभव हो पाएगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। एक स्लीपर बस के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आ रही कई बसें और कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर के तुरंत बाद एक एसी बस में आग लग गई और यात्रियों को निकलने तक का मौका नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें:  शामली में 200 करोड़ की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। 9 थानों की पुलिस और करीब 50 जवानों ने छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थिति पर काबू पाया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

घायलों को 20 एंबुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसकी अगुवाई ADM प्रशासन अमरेश करेंगे।

Also Read This

देवबंद हत्याकांड का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर/देवबंद। देवबंद क्षेत्र में गुमशुदगी से शुरू हुआ मामला हत्या तक पहुंच गया। करीब तीन दिन की तलाश के बाद जिस पिंटू का शव आखलौर खेड़ी क्षेत्र के नाले में मिला था, उस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना देवबंद पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल ईंट का अद्धा, मृतक का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक आरोपी की खून से सनी शर्ट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र इसम और गगन पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम आखलौर,

Read More »

दर्द के बीच दौड़ी जिंदगी, 102 एंबुलेंस में गूंजी नवजात की पहली किलकारी

ईएमटी प्रियंका की सूझबूझ से चलते रास्ते में हुआ सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ खतौली 26 मई, मंगलवार। कभी-कभी कुछ पल जिंदगीभर की खुशी बन जाते हैं। मंगलवार सुबह खतौली क्षेत्र में ऐसा ही भावुक और राहत भरा दृश्य देखने को मिला, जब अस्पताल पहुंचने से पहले ही 102 एंबुलेंस नवजात के जन्म की साक्षी बन गई। एंबुलेंस के भीतर गूंजी मासूम की पहली किलकारी ने परिवार के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों के चेहरे भी खुशी से खिला दिए।खतौली क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी भुवनेश्री (21) पत्नी गौरव को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराया हुआ था, लेकिन 102 एंबुलेंस सेवा उम्मीद बनकर समय पर पहुंची। महिला ईएमटी प्रियंका और पायलट

Read More »

टिहरी में डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग की भूमि पर सुनवाई, 5 मामलों में फिर मूल्यांकन के निर्देश

देहरादून/टिहरी गढ़वाल। कोटी कॉलोनी से डोबरा चांठी पर्यटन मार्ग निर्माण के लिए अर्जित भूमि और परिसंपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन से जुड़े मामलों पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू-स्वामियों की आपत्तियों को सुना गया और गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर 18 भूमि एवं भवन स्वामियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह सुनवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिनियम 2013 की धारा-33 के तहत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य उन मामलों की स्थिति साफ करना था, जिनमें भू-स्वामियों ने अर्जित भूमि, भवन या अन्य परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। इसे भी पढ़ें: 

Read More »