सुबह सवेरे सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

सूजडू चुंगी से शिव चौक तक पैदल भ्रमण, कंपनी बाग में सफाई, सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों की की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी क्रम में गुरूवार की सुबह पालिकाध्यक्ष स्वयं सड़कों पर उतरकर सफाई व्यवस्था की हकीकत परखती दिखाई दीं। अधिकारियों के साथ उन्होंने सूजडू चुंगी से शिव चौक तक पैदल भ्रमण कर न केवल सफाई व्यवस्था और डिवाइडरों के सौन्दर्यकरण के कार्य का निरीक्षण किया, बल्कि कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर सख्त निर्देश भी दिए।
नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप तड़के शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतरीं। उन्होंने सूजडू चुंगी से शिव चौक तक करीब दो किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य मार्गों की सफाई, नाइट स्वीपिंग अभियान और कूड़ा उठान व्यवस्था की स्थलीय समीक्षा की गई। पालिकाध्यक्ष ने मेरठ रोड पर साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता नगर की पहचान है और इसमें कोताही स्वीकार्य नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  तीसरे दिन भी जारी फर्जी अस्पताल, लैब और क्लीनिक पर प्रशासन का शिकंजा, दो संस्थान सील

इसके उपरांत पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप कमला नेहरू वाटिका स्थित कंपनी बाग पहुंचीं, जहां उन्होंने बागवानी, साफ-सफाई तथा चल रहे सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। कंपनी बाग में डिवाइडर पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की भी उन्होंने समीक्षा की और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही समय से कार्य पूर्ण करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। पालिकाध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए दिशा निर्देश दिए।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सभी की है और इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं सतर्कता आवश्यक है। स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि शहर की पहचान और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर की साफ-सफाई में लगे प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके परिश्रम से ही शहर स्वच्छ और सुंदर बनता है। कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूरे होने चाहिए।इस दौरान पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत कुमार, मौहम्मद सालिम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कुत्ते को बचाने के प्रयास में दुकान में जा घुसी कार, बड़ा हादसा टला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  नवनिर्मित एसटीपी प्लांट का मंत्री कपिल देव ने किया निरीक्षण, अफसरों को दिए कड़े निर्देशस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका की टीम ने शहर में हटवाया अस्थाई अतिक्रमणवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस ने पकड़ी गौकशी, चार गौकश तस्कर फरारभाकियू नेता

Read More »