नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर वोटर पंजीकरण कैम्प का शुभारंभ

मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने की घर से ही वोटर पंजीकरण की पहल, खुद बैठकर बनवाये नागरिकों के वोट

मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में शामिल होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत नगर में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पटेलनगर नई मंडी में मतदाता पंजीकरण कैम्प का शुभारंभ किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने आकर अपने वोट बनवाने का काम किया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने स्वयं बैठकर नागरिकों का मार्गदर्शन किया और उनके वोट बनवाए। कैम्प का उद्देश्य नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना तथा नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना रहा।

इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली द्वारा श्रावणी पर्व व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी शुरू

रविवार को पटेलनगर में अपने आवास पर शुरू किये गये वोटर पंजीकरण कैम्प के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप स्वयं उपस्थित रहे और कैम्प में आए नागरिकों के बीच बैठकर वोट बनवाने की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद युवाओं, महिलाओं एवं पहली बार मतदान करने वाले पात्र नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई और फार्म भरवाने में सहयोग किया। इस अवसर पर नागरिकों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना लोकतंत्र में भागीदारी का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है। अधिक से अधिक लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए घर से ही वोटर पंजीकरण जैसी सुविधा उपलब्ध कराना इस अभियान की विशेषता रही।

इसे भी पढ़ें:  राकेश टिकैत ने पीएम मोदी से मांगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगा। नए मतदाताओं को जागरूक करना और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। घर-घर और मोहल्लों में इस प्रकार के कैम्प लगाकर हम लोकतांत्रिक सहभागिता को और मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे आगे आकर न केवल अपना वोट बनवाएं, बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। देश और प्रदेश के विकास में प्रत्येक मतदाता की भूमिका अहम होती है। ऐसे कैम्प लोगों को सुविधा देने के साथ-साथ उन्हें यह एहसास भी कराते हैं कि उनका एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जाना चाहिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। बताया कि यह कैम्प निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन अनुसार तय समयावधि तक चलाया जायेगा। यहां नागरिक अपना एक फोटो, आधार कार्ड के साथ आकर वोटर पंजीकरण करा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसएसपी संजय वर्मा ने जानसठ-मीरापुर के थानेदार बदले

इस दौरान मुख्य रूप से युवा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौहम्मद खालिद, मोहित मलिक, समाजसेवी अनिल ऐरन के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और नागरिकों का मार्गदर्शन किया। कैम्प में स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली और बड़ी संख्या में नए मतदाताओं ने अपना पंजीकरण कराया। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों ने भी सराहना व्यक्त की और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Also Read This

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंचः मुजफ्फरनगर में जोर-जबरदस्ती का बाजार बंद!जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसा: रामपुरी के घायल तीर्थ यात्री लौटे घर बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »