‘बुलडोजर एक्शन होगा’, कोडीन कफ सिरप मामले पर सीएम योगी का कड़ा संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कोडीन कफ सिरप को लेकर चल रही बहस के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बड़ा बयान दिया। सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि कोडीन कफ सिरप से प्रदेश में एक भी मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि मौत के जो मामले सामने आए हैं, वे अन्य राज्यों से जुड़े हैं, न कि उत्तर प्रदेश से।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरा मामला अवैध डायवर्जन से जुड़ा है, जिसमें कुछ लोगों के नाम जांच में सामने आए हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि समय आने पर दोषियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जाएगी और तब कोई हंगामा न करे।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA--मेरठ रोड पर अचानक गश खाकर गिरा कांवड़िया

इलीगल डायवर्जन का मामला, जांच जारी

सीएम योगी ने सदन को बताया कि जांच में यह सामने आया है कि कोडीन कफ सिरप का दुरुपयोग उन राज्यों में हो रहा है, जहां मद्य निषेध लागू है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पकड़े गए बड़े होलसेलर को वर्ष 2016 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान लाइसेंस दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  बार काउंसिल नियमों में बदलाव पर युवा अधिवक्ताओं का सवाल

डॉक्टर की सलाह से होता है सिरप का उपयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोडीन कफ सिरप का उपयोग चिकित्सकीय सलाह पर किया जाता है और इसे गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल करना अपराध है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा कि आमतौर पर इस उम्र में लोग सच बोलते हैं, लेकिन लगता है समाजवादी पार्टी उनसे भी झूठ बुलवा रही है।

इसे भी पढ़ें:  समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

सदन में हंगामा, कार्यवाही बार-बार स्थगित

सीएम योगी के बयान के बाद विधानसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। विपक्षी सदस्यों के विरोध के चलते सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। कोडीन कफ सिरप का मुद्दा सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक का कारण बना रहा।

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »