महामना का संपूर्ण जीवन सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहाः कपिल देव

कौशल विकास मंत्री ने मालवीय जयंती पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, भारत रत्न अटल को भी किया गया याद

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने महामना मालवीय जयंती के अवसर पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महामना को नमन किया।
शहर के मालवीय चौक स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पहुँचकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्राहमण समाज के गणमान्य लोगों के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय शिक्षा व्यवस्था के शिल्पकार भारत रत्न ‘महामना’ पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती के पावन अवसर पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका तथा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित किए गए आदर्शों को स्मरण करते हुए मंत्री कपिल देव द्वारा उनके विचारों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अपने संदेश में कहा कि महामना का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षा के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण को समर्पित रहा, जो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

इसके पश्चात जिला चिकित्सालय परिसर में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव समारोह में सम्मिलित होकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समाज में अतुलनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया तथा ज़रूरतमंद एवं गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित कर मानव सेवा का पुण्य कार्य संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान दोनों महान विभूतियों द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए अद्वितीय योगदान, उनके विचारों, आदर्शों एवं मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का संदेश दिया। निस्संदेह, महामना मालवीय और अटल जैसे महान व्यक्तित्वों का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता का आधार बनेगा जी राम जीः कपिल देव

इसके साथ ही मंत्री कपिल देव द्वारा शहर के मौहल्ला रामपुरी क्षेत्र में भाजपा के बूथ अध्यक्ष अरविन्द त्यागी के आवास पर भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ सहभाग कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं सादर नमन किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों पर शिकंजाः छह शातिर दबोचे

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ

Read More »